शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh By election: यूपी उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर हो सकता है नुकसान, जानिए क्या कह रहे समीकरण

by Akhand Pratap Singh
जून 21, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
Uttar Pradesh By election
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh By election: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉक्टर विनोद कुमार बिंद अब संसद में पहुंच गए हैं। उन्होंने भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद का पद प्राप्त किया है।

इसके चलते अब मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Uttar Pradesh By election) होगा। 2022 के चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने समाजवादी पार्टी के रोहित शुक्ला को 33,487 वोटों से हराया था, जबकि बसपा की पुष्प लता को 52,990 वोट मिले थे। यह विधानसभा मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस बार यहां से अपना दल (सोनेलाल) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तीसरी बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंची हैं।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

कांग्रेस ने भी उतारा था उम्मीदवार 

हालांकि, उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) के लिए राह आसान नहीं दिख रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी को इस सीट पर 33,000 से अधिक मतों की बढ़त मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के विधानसभा वार आंकड़ों में यह अंतर घटकर 2,000 रह गया है। ऐसे में उपचुनाव में एनडीए के लिए जीत हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

2022 के चुनाव में कांग्रेस ने भी इस सीट पर उम्मीदवार उतारा था, जिसे मात्र 3,399 वोट मिले थे। इस सीट पर कुल 2,45,931 लोगों ने नोटा समेत 15 अलग-अलग प्रत्याशियों को वोट दिया था।

यह भी पढ़े: संगम नगरी में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया योग, कहा- जीवन का सबसे बड़ा मंत्र हैं..

क्या है जातीय समीकरण?

जातीय समीकरण की बात करें तो यहां अनुमानित 60,000 दलित, 60,000 ब्राह्मण और 60,000 बिंद मतदाता हैं। इसके अलावा 30,000 कुशवाहा, 22,000 पाल, 20,000 राजपूत, 22,000 मुस्लिम और 16,000 पटेल मतदाता हैं। 1960 में अस्तित्व में आई इस सीट पर ब्राह्मण, दलित और बिंद समुदाय का प्रमुख प्रभाव है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी और उसके सहयोगी दल ऐसा कौन सा नया समीकरण बनाते हैं जिससे लोकसभा चुनाव में घटी उनकी बढ़त भी पूरी हो सके और सीट भी उनके खाते में आ सके।

Tags: UP By election 2024Uttar PradeshUttar Pradesh By election
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Bhartruhari Mahtab

Bhartruhari Mahtab: दो दशकों तक रहे नविन बाबू के साथ, फिर आए भाजपा के पास, जानिए कौन हैं महताब

International Yoga day 2024

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम योगी और अनंदी बेन ने एक साथ किया योग, कहा- 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In