Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मैदान से पत्नी अनुष्का को वीडियो कॉल करने पर ट्रोल हुए Virat Kohli नेटिजन्स ने लिखा, अटेंशन सीकर

जी हां भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) यूं तो मैदान पर अपनी परफॉरमेंस से अपने फैंस का दिल जीतते हुए नज़र आते हैं लेकिन इस बार किंग कोहली कहे जाने वाले विराट

Neel Mani by Neel Mani
March 28, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Virat Kohli

Virat Kohli

509
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जी हां भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) यूं तो मैदान पर अपनी परफॉरमेंस से अपने फैंस का दिल जीतते हुए नज़र आते हैं लेकिन इस बार किंग कोहली कहे जाने वाले विराट को उनकी एक हरकत की वजह से काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। ये तो सब जानते हैं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद विराट कोहली एक फैमिली मैन बन चुके हैं। उन्हें अक्सर मैदान पर टीम की जीत के बाद पत्नी अनुष्का को फोन करते हुए देखा जाता रहा है लेकिन इस बार पत्नी प्रेम के चक्कर में विराट ही लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

RELATED POSTS

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

December 25, 2025
प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

December 16, 2025

कुछ लोगों ने तो विराट कोहली (Virat Kohli) की इस हरकत को देखकर उन्हें अटेंशन सीकर तक बता दिया। चलिए ज्यादा न घुमाते हुए आपको बता ही देते हैं आखिर माजरा क्या है। दरअसल होली वाले दिन जब हर कोई अपने परिवार के साथ होली फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहा था। तब हमारे क्रिकेटर्स मैदान पर अपनी-अपनी टीम को जिताने में लगे हुए थे। इसी दिन विराट कोहली की टीम पंजाब की टीम से मुकाबला लड़ रही थी। विराट की सफल पारी के बाद आरसीबी ये मैच जीतने में कामयाब रही थी लेकिन बस इसी बीच विराट ने कुछ कर दिया ऐसा जिसकी वजह से आ गए वो ट्रोलर्स के निशाने पर।

ये बात विराट (Virat Kohli) के सभी फैंस जानते हैं कि किसी भी मैच को जीतने के बाद कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को जरूर कॉल करते हैं और ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया। जीत की खुशी में मैदान पर आकर विराट ने अनुष्का को वीडियो कॉल किया। इस बीच विराट ये भी ध्यान रखते हुए नज़र आए कि कहीं ग्राउंड कैमरा उनके परिवार को कैप्चर न कर सके लेकिन इसके बावजूद भी अनुष्का की हल्की सी झलक कैमरों में कैद हो गई।

बस फिर क्या था। सोशल मीडिया पर विराट की मैदान से पत्नी अनुष्का को कॉल करने की तस्वीरें वायरल होने लगी। वायरल तस्वीरों में विराट कोहली (Virat Kohli) अनुष्का शर्मा बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ बातें करते हुए नज़र आ रहे हैं लेकिन इसी बीच विराट ये भूल गए की वे चारों तरफ से कैमरों से घिरे हुए हैं। कभी फनी फेस बनाते तो कभी फैमिली को फ्लाइंग किस देते हुए विराट कोहली कैप्चर हो गए।

ये भी पढ़ें :- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Bobby Deol का बच्चों को नोट बाटने वाला वीडियो आपने देखा क्या ?

विराट कोहली का टीम की बजाए यूं परिवार के साथ जीत का जश्न मनाना कुछ लोगों को रास नहीं आया। इसे लेकर ही कुछ लोगों ने विराट कोहली का मजाक बनाना शुरु कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अटेंशन सीकिंग पीक पर, वो ड्रेंसिंग रूम जाकर अपना फोन लाया और फिर फील्ड पर खड़े होकर ऐसा किया। वहीं इसी के बाद एक दूसरे यूजर ने लिखा, उसे पता है कि अटेंशन कैसे लेनी है। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा, इसका समझ नहीं आता एक तरफ इसे फेम और अटेंशन नहीं चाहिए, नार्मल लाइफ जीनी है वहीं दूसरी तरफ मीडिया की अटेंशन पाने के लिए ये सब करता है। स्टेडियम में पैवेलियन है। स्टेडियम में टीम के लिए प्राइवेट लग्जरी रूम है। टीम के लिए बड़े स्वीट हैं। ऐसी कई जगह हैं, जहां कैमरा नहीं है। फिर भी वो ग्राउंड पर आया। आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है, जब विराट कोहली ने इस तरह का कारनामा किया हो। इससे पहले भी वे ऐसा करते हुए स्पॉट हो चुके हैं।

Tags: ANUSHKA SHARMAIPLVIRAT KOHLI
Share204Tweet127Share51
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post
Varun Gandhi's letter : आखिरी सांस तक पीलीभीत से रिश्ता, टिकट कटने के बाद वरुण गांधी की भावुक चिठ्ठी

Varun Gandhi letter : आखिरी सांस तक पीलीभीत से रिश्ता, टिकट कटने के बाद वरुण गांधी की भावुक चिठ्ठी

Oneplus

OnePlus Nord:बाजार में फिर धूम मचाने आया वनप्लस, कीमत और फीचर्स जानकार बाजार में आयी हलचल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist