Salman Khan के फार्म हाउस के बाहर फीमेल फैन ने काटा हंगामा, करना चाहती थी भाईजान से शादी, पुलिस ने किया अरेस्ट

wanting-to-marry-salman-khan-a-female-fan-created-a-ruckus-at-his-farm-house-in-panvel-police-arrested-her

Salman Khan Female Fan Arrested: बॉलीवुड के भाईजान के लिए फैंस में अलग तरह का क्रेज है। सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। बच्चें से लेकर बूढ़ा तक उनका फैन है। वहीं, लड़कियों के मन में तो उनके लिए अलग ही दीवानगी है। फीमेल फैंस तो उन पर जान छिड़कती हैं। वहीं अब एक फीमेल फैन ने सलमान खान से शादी करने के लिए उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर पहुंच गई। सलमान के फार्म हाउस के बाहर उस फीमेल फैन ने जमकर हंगामा काटा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

मुंबई के पास पनवेल में सलमान खान का शानदार फार्म हाउस है। यहां वह अक्सर समय बिताते हुए नजर आते हैं। यहां पर एक 24 वर्षीय लड़की ने पहुंचकर सलमान से शादी की चाहत में खूब हंगामा किया। शिकायत के बाद पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Salman Khan से शादी का है सपना

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुई लड़की दिल्ली की रहने वाली है। महिला का सपना है कि उसकी शादी सलमान खान से हो जाए। इसकी चाहत के साथ वह सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस के बाहर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को अरेस्ट किया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लड़की को अरेस्ट करने के बाद काउंसिलिंग के लिए सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव नाम के एक NGO के पास लेकर गई थी। लड़की दिल्ली से अकेले सफर करके नवी मुंबई पहुंची थी, उसके बाद पनवेल गई।

लड़की की हालत काफी गंभीर- NGO

NGO के संस्थापक ने बताया कि लड़की को पुलिस 22 मई को हमारे पास लाई थी। उन्होंने कहा कि “22 मई को दिल्ली की महिला को हमारे आश्रय गृह में लाया गया था, और हमने उसकी हालत काफी गंभीर पाई, क्योंकि उसने हमारी बात मानने से इनकार कर दिया और कहती रही कि वह सलमान खान से शादी करना चाहती है। वह उनकी स्क्रीन छवि की पूरी तरह से दीवानी थीं।”

8 दिन चली लड़की की काउंसिलिंग और थेरेपी

पुलिस ने भी पाया कि लड़की का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वहीं, NGO के संस्थापक ने बताया कि लड़की को कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मां को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। आठ दिन तक काउंसिलिंग और थेरेपी के बाद लड़की अपने घर दिल्ली वापस जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : Tobacco Gutka Ban: इन राज्यों में बैन हुआ तंबाकू-गुटखा, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Exit mobile version