UP Murder Case : कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के नजीराबाद थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर बीच सड़क पर गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक ने अपनी दबंगई दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर अपनी कार रोकी और फूल खरीदने उतर गया। इस दौरान लंबा जाम लग गया और राहगीर परेशान हो गए। लोगों ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने युवक को रोका तो कार से एक दबंग युवक पिस्टल लेकर निकला और धमकाने लगा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें युवक नीली शर्ट पहने नजर आ रहा है, जो भीड़ भरी सड़क के बीच अपनी कार रोककर बेफिक्र होकर फूल खरीदने उतर जाता है। इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कुछ लोगों ने हॉर्न बजाना शुरू किया तो दूसरा युवक पिस्टल लेकर कार से उतरा और गाली-गलौज करने लगा, साथ ही लोगों को धमका रहा था। इस पूरी घटना के चलते यातायात ठप हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मामला सीसामऊ इलाके का है, जहां आचार संहिता लागू है। ऐसे में नजीराबाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पहले बीच सड़क पर लाके खड़ी कर दी कार, लोगों ने टोका दो बंदूक दिखा कर शुरु…
यहां से थाना महज 50 मीटर की दूरी पर है। इस मामले में कानपुर पुलिस का कहना है कि यह घटना 8 नवंबर की रात की है। स्थानीय पुलिस ने जब जांच की तो प्रथम दृष्टया लोगों ने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















