लेखपाल ने लगाया SDM समेंत कई तहसील अधिकारियों पर शोषण का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

सहारनपुर में अधिकारियों के शोषण के शिकार लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल करने के बाद लेखपाल की हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बेहट तहसील में तैनात लेखपाल संजीव शर्मा ने तहसील के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। लेखपाल ने आरोप लगाया है कि तहसील के अधिकारी उसका शोषण कर रहे हैं। लेखपाल अपनी तबीयत खराब होने और उन्हें कुछ होने की दशा में उसका जिम्मेदार तहसील के अधिकारियों को बता रहे हैं।

इस संबंध में जब तहसीलदार प्रकाश सिंह से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि, संजीव शर्मा 25 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 तक मेडिकल छुट्टी पर थे। 6 सितंबर 2022 को वापस आने पर उसने अपना सर्किल बदलवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कार्य में लापरवाही होने के कारण सर्किल नहीं बदले जाने से उसने अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है।

वायरल वीडियो में लेखपाल संजीव शर्मा हांफते हुए वीडियो शुट करते दिखाई पड़ रहे है। उन्होनें अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया वी़डियो में लेखपाल कह रहे है मुझे कोई छुट्टी नही दे रहा है। मुझे अधिकारी बहुत परेशान कर रहे है, मुझसे बार-बार जिला चिकित्सालय के चक्कर कटवाये जा रहे है। मुझसे कहा जा रहा है कि SDM से छुट्टी ले लो हम नही देगें। लेखपाल संजीव शर्मा ने यह भी अपनी वीडियो में कहा कि अगर मुझे कुछ हो गया तो उसके जिम्मेदार वे खुद होंगे।  

Exit mobile version