• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

क्या है FAFO, पेरेंटिंग का नया स्टाइल? जानिए कैसे बच्चों को बताता है खुद समझो और गलतियों से सीखो

FAFO पेरेंटिंग में बच्चों को खुद गलतियां करने दी जाती हैं ताकि वे उनके नतीजों से सीख सकें। यह तरीका उन्हें जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और मजबूत इंसान बनाने में मदद करता है।

by SYED BUSHRA
August 4, 2025
in लाइफस्टाइल
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

FAFO Parenting:आजकल मॉडर्न पेरेंट्स के बीच एक नया तरीका तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसका नाम है FAFO Parenting। भले ही ये शब्द नया लगता हो, लेकिन इसका सिद्धांत बहुत पुराना है।बच्चे अपनी गलती से खुद सीखें।

FAFO का मतलब होता है “F* Around and Find Out”, यानी जब तक खुद गलती करके न समझो, तब तक सीख नहीं होती। इस पेरेंटिंग स्टाइल में माता-पिता बच्चों को उनके फैसलों का नतीजा खुद भुगतने देते हैं। इसका मकसद ये नहीं कि बच्चों को अनदेखा किया जाए, बल्कि उन्हें यह समझने का मौका दिया जाए कि हर काम का एक असर होता है।

Related posts

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

August 7, 2025
kitchen tips for monsoon

Kitchen Tips: Monsoon में आटे को कीड़ों से कैसे बचाए जानिए किचन को सुरक्षित रखने के आसान घरेलू उपाय

August 6, 2025

कैसे काम करता है FAFO पेरेंटिंग?

इस पद्धति में पैरेंट्स बच्चों को हर बार रोकने या सजा देने की बजाय, नेचुरल रिजल्ट का सामना करने देते हैं। जैसे, अगर बच्चा ठंड में जैकेट पहनने से मना करता है, तो उसे थोड़ी देर सर्दी महसूस करने दी जाती है, ताकि अगली बार वह खुद समझ जाए कि जैकेट क्यों जरूरी है। इसी तरह, अगर बच्चा होमवर्क करना भूल गया, तो उसे स्कूल में टीचर की डांट का सामना करने दिया जाता है। इस तरीके में बच्चे को खुद अनुभव होता है कि लापरवाही का क्या असर होता है।

क्यों हो रहा है यह ट्रेंड पॉपुलर?

FAFO पेरेंटिंग न तो बहुत सख्त होती है, और न ही जरूरत से ज्यादा लाड़-प्यार वाली। यह जेंटल पेरेंटिंग और हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग के बीच का संतुलित तरीका है। इसके फायदे भी साफ हैं:

बच्चों में आत्मनिर्भरता आती है।

निर्णय लेने की समझ विकसित होती है।

हर फैसले के नतीजों की समझ बनती है।

बच्चों और माता-पिता के बीच कम बहस होती है।

पैरेंट्स को हर चीज पर कंट्रोल नहीं रखना पड़ता, जिससे उनका तनाव भी कम होता है।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि हर छोटी-बड़ी बात पर बच्चों को बचाते रहना उन्हें कमजोर बना सकता है। जब बच्चे अपनी गलती से सीखते हैं, तो वे ज्यादा मजबूत और समझदार बनते हैं। FAFO पेरेंटिंग से बच्चे यह सीखते हैं कि हर काम का एक नतीजा होता है और उस नतीजे को समझना जरूरी है। इससे वे बेहतर इंसान बनते हैं। जो आगे चलकर जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

FAFO पेरेंटिंग का मकसद बच्चों को आज़ादी देना नहीं, बल्कि उन्हें सिखाना है कि उनकी हर एक्शन की एक रिएक्शन होती है। यह तरीका उन्हें जीवन के असली सबक सिखाता है।बिना ज्यादा सख्ती और बिना ओवर प्रोटेक्शन के।

Tags: FAFO ParentingModern Parenting
Share197Tweet123Share49
Previous Post

CM Yogi की मेरठ-सहारनपुर यात्रा: पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप की सौगात, मेरठ में रात्रि विश्राम, कल रहेंगे आगरा में

Next Post

आज कैसा है सोने का मिजाज़? जानें 4 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है सोने का ताज़ा भाव…

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Gold Rate Today

आज कैसा है सोने का मिजाज़? जानें 4 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है सोने का ताज़ा भाव...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version