बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Yogi की मेरठ-सहारनपुर यात्रा: पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप की सौगात, मेरठ में रात्रि विश्राम, कल रहेंगे आगरा में

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर हैं। वे पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का भूमिपूजन करेंगे और करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। मंगलवार को आगरा में अटल पुरम टाउनशिप की लॉन्चिंग करेंगे।

by Mayank Yadav
अगस्त 4, 2025
in Breaking, मेरठ
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रदेश को पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप की सौगात देंगे और करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सहारनपुर में 381 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगे। दोपहर बाद मेरठ पहुंचकर वे नई टाउनशिप की नींव रखेंगे और उद्यमियों को लोन वितरित करेंगे। मेरठ में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे, जहां 1753 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रस्तावित है। ताजनगरी में वे अटल पुरम टाउनशिप का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 8 अगस्त से भूखंडों की बुकिंग शुरू होगी।

सहारनपुर को 381 करोड़ की सौगात

CM Yogi आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ से सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वे कुल 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

मेरठ में भूमिपूजन, लोन वितरण और जनसभा

CM Yogi सोमवार को दोपहर 3:15 बजे मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर वे 675 युवा उद्यमियों को कुल 29 करोड़ रुपये के लोन वितरित करेंगे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री मेरठ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए करीब ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रात्रि विश्राम वे मेरठ सर्किट हाउस में करेंगे।

मंगलवार को आगरा में रहेंगे तीन घंटे

मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री मेरठ से आगरा रवाना होंगे। आगरा में वे 1753 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां अटल पुरम नामक नई टाउनशिप की शुरुआत भी की जाएगी। इस टाउनशिप में 8 अगस्त से भूखंडों की बुकिंग शुरू होगी। साथ ही आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद जैसे आसपास के जिलों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी प्रस्तावित है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा न केवल पश्चिमी यूपी को नई टाउनशिप और विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाली है, बल्कि युवाओं और उद्यमियों के लिए भी प्रोत्साहन का बड़ा अवसर लेकर आई है।

Kanpur में चोर बना तमाशा! नशे में धुत होकर चोरी की, फिर बेड पर सो गया – सुबह पिटाई से खुली नींद

 

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
क्या है FAFO, पेरेंटिंग का नया स्टाइल? जानिए कैसे बच्चों को बताता है खुद समझो और गलतियों से सीखो

क्या है FAFO, पेरेंटिंग का नया स्टाइल? जानिए कैसे बच्चों को बताता है खुद समझो और गलतियों से सीखो

Gold Rate Today

आज कैसा है सोने का मिजाज़? जानें 4 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है सोने का ताज़ा भाव...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In