• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 12, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

Importance of silence : मेहरबानी करके इन जगहों पर रहे ख़ामोश, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

चुप रहना बोलने से ज्यादा फायदेमंद होता है। जप, खाना, गुस्सा, शौच, सड़क, स्नान, और पूजा जैसे खास वक्त पर शांत रहना आपके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। चुप रहना मानसिक शांति लाता है।

by SYED BUSHRA
January 7, 2025
in लाइफस्टाइल
0
importance of silence in daily life
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Importance of silence in daily life : आपने कभी सोचा है कि बोलने की जगह चुप रहना कितना फायदेमंद हो सकता है। अक्सर हम ऐसे वक्त पर बात करते हैं, जब हमें चुप रहना चाहिए, और इसका नकारात्मक असर हमारे जीवन पर पड़ता है। बहुत बार ऐसा होता है कि लोग बिना सोचे समझे कुछ बोल देते हैं, और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। प्रसिद्द संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि कुछ खास जगहों पर शांत रहना हमारे जीवन के लिए बहुत अच्छा है। आइए जानते हैं, वह कौन सी जगहें हैं जहां हमें चुप रहना चाहिए

जप के समय

जब आप किसी भगवान का जप कर रहे हों, तो उस समय शांत रहना जरूरी है। जप करते वक्त बात करने से आपकी पूजा और भगवान से जुड़ा संबंध टूट सकता है, जिससे जप का लाभ नहीं मिलता। जप के दौरान ध्यान और एकाग्रता बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, और कोई भी बात उस ध्यान को भटका सकती है।

Related posts

IRCTC

खुशबू गुजरात की: IRCTC लखनऊ से लेकर आया हवाई टूर पैकेज, राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका का शानदार अनुभव

September 10, 2025
Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

August 19, 2025

खाने के समय

खाने के दौरान भी हमें शांत रहना चाहिए। खाने के समय कोई भी महत्वपूर्ण बात नहीं करनी चाहिए। यह न केवल आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है, बल्कि खाने के समय चुप रहना आपके मानसिक शांति को भी बढ़ाता है। बात करने से भोजन ठीक से पचता नहीं और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

गुस्से के समय

जब आप गुस्से में हों, तो चुप रहना सबसे अच्छा होता है। गुस्से में कही गई कोई भी बात बाद में बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। शांत रहने से न केवल आप अपने गुस्से को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि इससे आपके जीवन और करियर पर भी नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

शौच के समय

शौच के दौरान आपको शांत रहना चाहिए। यह एक ऐसी जगह है, जहां फोन और बातचीत से दूर रहना चाहिए। कुछ लोग अब शौचालय में भी फोन ले जाते हैं, जो गलत है। ऐसी जगहों पर चुप रहना स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

सड़क पर चलते समय

अगर आप सड़क पर चल रहे हैं और फोन पर बात कर रहे हैं, तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। इस समय आपकी पूरी तवज्जो सड़क पर होनी चाहिए, ताकि आप दुर्घटनाओं से बच सकें। सड़क पर चलते वक्त शांत रहना न केवल आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

स्नान के समय

स्नान करते समय भी शांत रहना चाहिए। आप इस दौरान राधा नाम का जप कर सकते हैं। स्नान के समय शरीर और मन दोनों को शांति की आवश्यकता होती है, और बात करने से ये शांति भंग हो सकती है।

यज्ञ या पूजा के समय

यज्ञ या पूजा करते वक्त, हमें अनावश्यक बातों से बचना चाहिए। पूजा का मुख्य उद्देश्य भगवान के साथ अपने संबंध को मजबूत करना है, और इसे शांतिपूर्वक करना चाहिए। बातचीत से पूजा का उद्देश्य और उसका लाभ कमजोर हो सकता है।

चुप रहने के लाभ

अब यह तो समझ आ गया कि कहां चुप रहना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हो कि चुप रहने के क्या फायदे हैं। शांत रहने से आध्यात्मिक प्रगति होती है। जब भगवान के साथ एकाग्र हो, तो तुम्हारे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। गुस्से और अशांति से दूर रहते हुए तुम मानसिक शांति महसूस करते है। यही नहीं, चुप रहने से हमारा व्यक्तित्व भी सुधरता है, और आपका करियर और सामाजिक जीवन भी बेहतर नहीं होता है। बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सुधार भी करता है।

Tags: benefits of silencemindfulness practicessilent moments
Share196Tweet123Share49
Previous Post

हिंदू धर्म में पूजा के समय सिर ढकना क्यों होता है ज़रूरी, क्या कहता है ज्योतिश शास्त्र

Next Post

चश्मे में लगे कैमरे से खींच रहा था राम मंदिर की तस्वीरें, ऐसे चढ़ा स्पेशल फोर्स के हत्थे

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Ayodhya News

चश्मे में लगे कैमरे से खींच रहा था राम मंदिर की तस्वीरें, ऐसे चढ़ा स्पेशल फोर्स के हत्थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
renault kwid new features 2025

Affordable Car: कौन बनी सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार,GST 2.0 के बाद, नए फीचर्स और सेफ्टी के साथ सबसे किफायती विकल्प

September 12, 2025
Delhi High Court

Delhi High Court में बम धमकी की अफवाह: कई बेंचों ने अचानक सुनवाई स्थगित कर दी, सुरक्षा जांच जारी

September 12, 2025
Raebareli

मंत्री जी राहुल गांधी से भिड़े, बेटे ने मिलाया हाथ – रायबरेली की राजनीति में नया मोड़

September 12, 2025
new primary teacher rules india

primary teacher बनने के लिए BEd की अनिवार्यता खत्म, क्या है ITEP कोर्स, जिससे मिलेगा सीधे सरकारी शिक्षक बनने का मौका

September 12, 2025
UP Panchayat Akhilesh

थाने में मौत! अखिलेश बोले– BJP की अंदरूनी लड़ाई का शिकार आम कार्यकर्ता

September 12, 2025
Gomti River

Gomti River पर बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज, लखनऊ में पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण

September 12, 2025
nepal gen z protest new government

Gen-Z आंदोलन थमा, अब नई सरकार की चुनौती, युवाओं ने आम चुनाव,जवाबदेही और पारदर्शिता की मांगों का ड्राफ्ट किया सार्वजनिक

September 12, 2025
importance of shraddh in pitru paksha

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध न करने से क्या लगता है पितृ दोष,क्यों आती हैं आर्थिक व स्वास्थ्य समस्याएँ

September 12, 2025
revenge killing in hardoi district

Hardoi News: दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, डेढ़ दशक बाद पिता की मौत का लिया बदला,अधेड़ को फरसे से काटा

September 11, 2025
Larry Ellison becomes richest person

Richest person: कौन है लैरी एलिसन सिर्फ एक दिन की कमाई से एलॉन मस्क को पछाड़ बने दुनिया का सबसे अमीर इंसान

September 11, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version