शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Teachers Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए योगी सरकार ने बदले नियम, जारी की नई नीति

UP Teachers Transfer Policy: यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई नीति जारी की है। अब स्थानांतरण में न्यूनतम सेवा अवधि की शर्त हटा दी गई है। अंतर्जनपदीय पारस्परिक ट्रांसफर में पदोन्नति प्रक्रिया लंबित न होने पर ही आवेदन मान्य होगा।

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

UP teachers transfer policy: यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर योगी सरकार ने सोमवार रात नया शासनादेश जारी किया है। नई नीति के तहत शिक्षकों के लिए स्थानांतरण में न्यूनतम सेवा अवधि की शर्त समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा, अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में शिक्षक को आवेदन करते समय जिस पद पर समायोजन चाहिए, उससे संबंधित पदोन्नति प्रक्रिया लंबित नहीं होनी चाहिए।

नए नियम के तहत, ट्रांसफर होने वाले शिक्षकों को नए जिले में सबसे जूनियर शिक्षक माना जाएगा। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ही UP teachers के तबादले किए जाएंगे, ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

RELATED NEWS

UP teachers Online attendance mandatory

‘एक घंटे की मोहलत’, फिर भी मुश्किल: UP में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी फिर अनिवार्य, विरोध की आहट!

दिसम्बर 10, 2025
UP teachers

UP teachers transfer: 7374 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर से बड़ी राहत, पर सामने आए धोखाधड़ी के मामले

मई 29, 2025

पदोन्नति प्रक्रिया पर विशेष जोर

UP teachers बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण तभी मान्य होगा, जब दोनों शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया उनके संबंधित जिलों में लंबित न हो। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण में शिक्षकों को नए जिले में जूनियर के रूप में कार्यभार संभालना होगा। यह निर्णय पिछले अनुभवों के आधार पर लिया गया है, जहां पदोन्नति से जुड़े विवाद कोर्ट तक पहुंचे थे।

ग्रामीण और नगरीय सेवा में अलग-अलग प्रक्रिया

इस बार अंतर्जनपदीय स्थानांतरण ग्रामीण सेवा संवर्ग और नगर सेवा संवर्ग में अलग-अलग तरीके से होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा। इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित नहीं होगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी शुरुआत

शासनादेश के अनुसार, 14 जनवरी तक बेसिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। तीन महीने के भीतर स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों को नई जगह कार्यभार संभालने का समय मिलेगा।

ट्रांसफर नीति में बदलाव की आवश्यकता क्यों?

बीते वर्षों में UP teachers के जोड़े बनाए जाने में पदोन्नति संबंधी विसंगतियों के कारण विवाद सामने आए थे। इनमें से कई मामले अदालत में पहुंचे, जिससे शिक्षकों का कार्यमुक्त होना बाधित हुआ। नई नीति इन विसंगतियों को दूर करने और स्थानांतरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

यहां पढ़ें: Delhi Earthquake: पहाड़ में पड़ी दरार, भूकंप के झटके से दिल्ली, बिहार और बंगाल में समेत इन शहरों में हिली धरती
Tags: UP Teachers
Share199Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

UP teachers Online attendance mandatory

‘एक घंटे की मोहलत’, फिर भी मुश्किल: UP में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी फिर अनिवार्य, विरोध की आहट!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

UP teachers Online attendance mandatory: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता एक...

UP teachers

UP teachers transfer: 7374 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर से बड़ी राहत, पर सामने आए धोखाधड़ी के मामले

by Mayank Yadav
मई 29, 2025

UP teachers transfer: यूपी के 7374 बेसिक शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर के जरिए मनचाहा जिला मिला है। यह स्थानांतरण बेसिक...

UP teachers

उत्तर प्रदेश में 2100 सरकारी शिक्षकों का ट्रांसफर फंसा, 8 आकांक्षी जिलों की पॉलिसी बनी रोड़ा

by Mayank Yadav
मई 28, 2025

UP teachers transfer 2025: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के 21000 से अधिक शिक्षक ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर हैं,...

UP Teachers

UP teachers के एडेड कॉलेजों में शिक्षकों के प्रमोशन की व्यवस्था बदली, डीआईओएस को मिली जिम्मेदारी

by Mayank Yadav
मई 11, 2025

UP teachers promotion: उत्तर प्रदेश में 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया में अहम बदलाव...

UP teachers

UP teachers के लिए खुशखबरी: लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया फिर से शुरू

by Mayank Yadav
मई 5, 2025

UP teachers promotion: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर आई...

Next Post
things to avoid after sunset

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, जीवन बन जाएगा नरक!

Lucknow Police

Lucknow Police: दरोगा-सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी, आरोपियों के चुंगल से बचकर पहुंचे अस्पताल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist