Knee Pain : सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या आम हो जाती है, खासकर घुटनों में। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो योग का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कुछ योगासन आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाकर इस दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करने से कुछ ही हफ्तों में आपको सही परिणाम नजर आने लगेंगे। आइए जानते हैं ऐसे कुछ योगासन जो आपकी बोन और मसल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
मलासन
मलासन जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी मददगार है। इसे करने का तरीका : पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखकर सीधे खड़े हो जाएं।हाथ जोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें।सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और कोहनियों को जांघों के बीच 90 डिग्री के कोण पर लाएं। यह आसन न केवल दर्द को कम करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुधारता है।
पर्श्वोत्तनासन
बोन और मसल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्श्वोत्तनासन का अभ्यास भी काफी फायदे है। इसे करने का तरीका: दाहिने पैर को आगे बढ़ाकर 45 डिग्री का कोण बनाएं। शरीर को आगे की ओर झुकाते हुए हाथों को जमीन पर रखें।घुटनों को मोड़े बिना इस स्थिति में कुछ समय तक बने रहें। यह आसन हड्डियों को मजबूत करता है और मांसपेशियों में खिंचाव लाने में मदद करता है।
त्रिकोणासन (Knee Pain Yoga)
त्रिकोणासन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे करने के लिए: सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच लगभग दो फीट की दूरी बनाएं। गहरी सांस लेते हुए शरीर को दाईं ओर झुकाएं। बायां हाथ ऊपर की ओर उठाएं और नजरें बाएं हाथ की उंगलियों पर टिकाएं। यह योगासन जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है और शरीर को लचीला बनाता है।
इन (Knee Pain Yoga) योगासनों को सही तरह से करने से सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है और शरीर को लचीलापन व ताकत दी जा सकती है।