Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों का माहौल अब सियासी हेर फेर के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसाकि आप सभी ये जानते है। और इसी के साथ अब कांग्रेस ने अपनी ओर पंजाब की लुधियाना सीट पर से एक और लिस्ट का ऐलान कर दिया है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव Lok Sabha Election का पहला और दूसरा चरण समाप्त हो चुका है। और इसी के साथ अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनावों 2024 की इस प्रतिस्पर्धा के बीच कांग्रेस पार्टी ने चार सीटों पर नए उम्मीद्वारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच कई खास नेताओं के इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
कांग्रेस की नई लिस्ट में शामिल हैं इन नेताओं के नाम
कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 की इस चुनावी जंग में पंजाब की लुधियाना सीट से चार नए उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में शामिल दिग्गज़ नेताओं में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम भी शामिल है इसके साथ ही इस लिस्ट में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा और राजस्थान के प्रभारी को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से खड़े हुए हैं। वहीं अनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंघल का नाम सामने आया है।
ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अक्षय कांत ने नामांकन लिया वापस, भाजपा में हुए शामिल
जसवीर सिंह गिल का काटा गया टिकट
एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब सीट पर चार नए उम्मीद्वारों का ऐलान किया गया है तो वहीं इस दौरान कई नेताओं के टिकट काटे भी जा चुके हैं। इनमें जसवीर सिंह गिल का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि कि जसवीर सिंह गिल खदूर साहिब लोकसभा सीट से पार्टी सांसद हैं और इस बार उन्हें पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया गया। ऐसे में जसवीर सिंह गिल की जगह कांग्रेस ने खदूर साहिब सीट से कुलबीर सिंह जीरा के नाम को उम्मीदवार के रूप में फाइनल किया गया है।