Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने वाले असंतुष्ट नेताओं के बीच पाला बदलने का खेल चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लालू यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका लगा है। वैशाली के पूर्व सांसद (Lok Sabha Election 2024) बाहुबली नेता रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा लालू प्रसाद यादव को भेज दिया है।
रामा सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा
रामा सिंह ने पत्रकारों के सामने इसकी औपचारिक घोषणा की, पूर्व सांसद बुधवार को चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, रामा सिंह महागठबंधन से वैशाली लोकसभा क्षेत्र या शिवहर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन लालू ने उन्हें दोनों जगह सिंबल नहीं दिया। वैशाली से मुन्ना शुक्ला और शिवहर से रितु जयसवाल को टिकट दिया गया है, गौरतलब है कि रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी महनार विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़े: मोहब्बत के शहर में किसके सिर सजेगा ताज? क्या लगातार चौथी बार भाजपा दर्ज करेगी अपनी जीत?
रामा सिंह अपने गृह क्षेत्र महनार से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2014 में वह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर वैशाली से सांसद थे और उन्होंने मौजूदा राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को लगभग 100,000 वोटों के अंतर से हराया था, लेकिन सितंबर 2015 के बाद वह एलजेपी छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे।
कौन हैं रामा सिंह?
रामा सिंह की छवि एक बाहुबली की है। उस पर हत्या से लेकर अपहरण और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। 1990 के दशक में रामा सिंह का नाम तेजी से उभरा, उस समय उनकी दोस्ती बाहुबली अशोक सम्राट से हुई थी। चाहे 2001 का जयचंद्र अपहरण कांड हो, चंद्रमा सिंह हत्याकांड हो या फिर जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर केस, रामा सिंह न सिर्फ बिहार में बल्कि बिहार के बाहर भी चर्चा का विषय बने रहे।