Lok Sabha Election 2024: बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 2024 के चुनाव के लिए सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर बीजेपी ने हाथरस सीट (Lok Sabha Election 2024) से अनूप वाल्मिकी को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर ने हाथरस सीट से जीत हासिल की थी। उनके पिता भी हाथरस सीट से सांसद रह चुके हैं।
हाथरस सांसद का आकस्मिक निधन
लोकसभा चुनाव से पहले राजवीर दिलेर का आकस्मिक निधन बीजेपी के लिए बड़ा झटका है. बीजेपी सांसद राजवीर सिंह दिलेर कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हाथरस लोकसभा क्षेत्र से मजबूत दावेदारों में से एक होने के बावजूद राजवीर दिलेर को टिकट कटने का डर सता रहा था।
Lok Sabha Election 2024: टिकट आवंटन की देरी पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- ” मै दावेदार हुं लेकिल…”
राजवीर दिलेर की मौत के बाद उनके परिजन उनका शव लेकर अलीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे. इस बीच राजवीर दिलेर के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर हलचल मच गई है। राजवीर दिलेर अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के बृज विहार, एडी कॉलोनी में रहते थे।
उनके पिता लगातार 4 बार हाथरस से रहे सांसद
राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर लगातार चार बार हाथरस सीट से सांसद रहे थे। उन्होंने 1996 से 2004 तक हाथरस सीट पर जीत हासिल की थी। फिर, 2019 में राजवीर दिलेर ने इस सीट पर बीजेपी के लिए जीत हासिल की। सांसद बनने से पहले राजवीर दिलेर 2027 में अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे और बाद में 2019 के चुनाव में हाथरस से सांसद बने।