नई दिल्ली। राजधानी स्थित विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। थोड़ी देर चुनाव आयोग तारीखों (Lok Sabha Election Date ) का एलान करेगा।
सात चरणों में होगें लोकसभा के चुनाव
पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
26 विधानसभाओं में उप चुनाव
लोकसभा चुनाव के साथ साथ बाइ इलेक्शन भी होगा। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में 26 असेंबली में बाईपोल होगी।
ECI के समाने ये बड़ी चुनौती
चुनाव में हिंसा को बर्दास्त नही किया जाएगा। चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 बड़ी चुनौतियां हैं। इसमें बाहुबल, धनबल, झूठी खबर और MCC का उल्लंघन शामिल है। चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में कम से कम तीन बार अपनी आपराधिक जानकारी प्रकाशित करनी होगी और राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उसने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को ही टिकट क्यों दिया?
सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर
मतदान के दौरान पूरे देश में हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा है तथा टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग पर सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। जहां एक सीनियर अफसर इन चीजों पर नजर रखेगा और जहां उसे शिकायत मिलेगी उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ साथ इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ड्रोन से चेकिंग की जाएगी।
घर से वोट की सुविधा
85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं, वो घर से वोट कर सकते हैं। चुनाव आयोग नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएगा।
1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स
चुनाव आयोग ने बताया कि देश में अभी जो इलेक्ट्रल साइकिल है, उसमें 96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। जिनमें 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल वोटर हैं। इन में 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। जबकि 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। 88.4 लाख लोग दिव्यांग वोटर हैं। 82 लाख वोटर 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख वोटर 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। जबकि 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।
देश में 97 करोड़ वोटर
चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ने बताया कि देश में वर्तमान में 97 करोड़ वोटर है। इन सभी के लिए देश में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख व्हीकल की व्यवस्था की गई हैं।
देश में अभी तक 400 से ज्यादा इलेक्शन
चुनाव आयुक्त ने कहा की 400 से ज्यादा असेंबली इलेक्शन हम कर चुके हैं। 16-16 प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कर चुके हैं।