यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के बेस्ट चीफ मिनिस्टर घोषित किये गये हैं। बता दें कि मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में सीएम योगी को 39.1 फीसदी लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है। वहीं इस मामले में दिल्ली के सीएम काफी पीछे हैं। पब्लिक ने मात्र 16 प्रतिशत मतों के साथ उन्हें दूसरे स्थान पर रखा है, जबकि पं. बंगाल की सीएम को केवल 7.3 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया हैं। राज्य सरकारो के कामकाज को जानने और समझने के लिए सी वोटर्स ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। इस सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए।
योगी आदित्यनाथ को बताया सबसे लोकप्रिय सीएम
इस सर्वे के आधार पर देश की जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे लोकप्रिय सीएम बताया है। देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर के तौर पर जनता ने सीएम योगी को सबसे पहले पायदान पर रखा है। सर्वे में सबसे अधिक 39.1 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि योगी अपने कामकाज से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता कम
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अगस्त 2022 के मुकाबले घटी है, तब वे 22 फीसदी लोगों की पसंद बनकर उभरे थे, मगर अब उन्हें 16 फीसदी लोगों ने ही वोट किया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। जिन्हें देश के 7.3 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। हालांकि, ममता की लोकप्रियता भी अगस्त 2022 की तुलना में करीब एक फीसदी घटी है।