मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर कंडम रैक में मासूम के साथ कुकर्म, शोर मचाने पर हत्या

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर कंडम रैक में कुकर्म किया गया। शोर मचाने पर आरोपी ने मासूम को पटक कर मार डाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया और हत्या व कुकर्म के आरोप लगाए हैं।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2024
in Latest News, क्राइम, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर कंडम रैक में कुकर्म किया गया और शोर मचाने पर आरोपी ने मासूम को पटक कर मार डाला। यह घटना प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई, जहां आरोपी ने मासूम को बिस्किट और चिप्स देकर अपने साथ खेलवाया। इसके बाद, मासूम की मां की आंख लगने पर आरोपी इब्राहिम ने बच्चे को कंधे पर लादकर कंडम रैक की ओर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या व कुकर्म की धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना का विवरण बताते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने कहा कि इब्राहिम ने राजस्थान से एक महिला और उसके बेटे से दोस्ती की थी। महिला अपने बेटे के साथ प्रतापगढ़ जा रही थी और चारबाग स्टेशन पर उतरी थी। महिला की आंख लग जाने के बाद इब्राहिम ने मासूम को कंधे पर लादकर कंडम रैक की ओर ले गया। वहां, बच्चे के रोने पर आरोपी ने उसे पटक कर मार डाला। पुलिस ने 40 कैमरों की फुटेज खंगाली और इब्राहिम की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

RELATED NEWS

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

सितम्बर 10, 2026

मासूम का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई और इसके बाद स्लाइड फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बच्चे की हेड इंजरी हुई थी, जिससे उसकी मौत हुई। यह घटना स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना गई है। वेण्डरों ने बताया कि स्टेशन पर नशेड़ी और अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे वहां की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

यहां पढ़ें: Annapurna Bhawan: सरकारी राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला, मिलेंगी ये सुविधाएं

Lucknow पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला ने बताया कि उनका बेटा पीले रंग के कपड़े पहने था, जबकि शव लाल रंग के कपड़े में मिला। एक जैकेट में मिली पर्ची से Lucknow पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई। पर्ची में मोबाइल नंबर लिखा था, जिससे सर्विलांस की मदद से आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में हत्या और कुकर्म की धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, और आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags: charbagh railway station
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

लखनऊ क्राइम ब्रांच ने चारबाग रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों की जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

Next Post
Ak Sharma

'दिल्ली जाने वाले नेताओं में सबसे कम हूं...’ विधानसभा में एके शर्मा ने CM योगी की की तारीफ

IND vs AUS 3rd Test Day 5th

IND vs AUS 3rd Test Day 5th Live: बारिश ने आज भी नचाया नाच, 5वें दिन के खेल में ड्रॉ के साथ हुई समाप्ति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In