शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

डिलीवरी बॉय मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

Delivery boy murder case: लखनऊ में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक फरार है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 2, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Delivery boy murder case
Share on FacebookShare on Twitter

Delivery boy murder case: लखनऊ में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय भरत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश शर्मा को हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछताछ में आकाश ने अपना जुर्म कुबूल किया कि जब भरत उनके घर पर ऑनलाइन ऑर्डर किए गए मोबाइल की डिलीवरी देने आया, तब उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में आकाश के साथ मुख्य आरोपी गजानन भी शामिल था जो अब तक फरार है।

मोबाइल फोन के लिए की गई हत्या

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए लखनऊ के डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर को फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि आदर्श कोष्ठा ने चिनहट थाने में भरत कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

RELATED NEWS

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

अगस्त 14, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

पुलिस ने छानबीन शुरू की और जांच में पता लगा कि भरत की आखिरी लोकेशन और उसकी डिलीवरी संबंधी जानकारी संदिग्ध थी। इसके बाद पुलिस ने कंपनी से सारा डाटा निकलवाया और डिलीवरी की जानकारी ली और संभावित संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आकाश ने बताया कि उसने अपने साथी गजानन और हिमांशु के साथ मिलकर दो मोबाइल फोन (गूगल पिक्सल और वीवो) ऑर्डर किए थे।

जब भरत कुमार दोनों मोबाइल की डिलीवरी करने आए, तो गजानन और आकाश ने बिना पैसे दिए मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। जिसका भरत ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों ने लैपटॉप के चार्जर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को फ्लिपकार्ट के बैग में डालकर वैगनआर कार से इंदिरा नहर में फेंक दिया था।

यह भी पढ़े : Noida International Airport : अच्छी खबर! नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार,

इस घटना को एक हफ्ते से ज्यादा हो चुके है लेकिन अब तक भरत कुमार का शव नहर से बरामद नहीं हुआ है। पुलिस एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों द्वारा ऑर्डर किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं  फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

 

Tags: Delivery boy murder caseLucknow NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP New City Project

UP New City Project: मोहनलालगंज में बनेंगे 2 लाख घर, 8 लाख लोगों के लिए तैयार होगी नई टाउनशिप

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

New City Project: राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Next Post
Dussehra 2024 :  बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा कब है? जानें इस पूजा की सही विधि और महत्व

Dussehra 2024 : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा कब है? जानें इस पूजा की सही विधि और महत्व

Kanpur

Kanpur: दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर फिर मिला अग्निशमन सिलेंडर, मालगाड़ी बाल-बाल बची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist