Monday, April 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि केस जीतने से ज्यादा जरूरी है न्याय दिलाना। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, आत्मसंयम और तैयारी की सलाह दी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 3, 2025
in लखनऊ
Justice Suryakant speech Lucknow
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Justice Is Greater Than Winning:सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि किसी केस को लड़ने या जीतने से ज्यादा अहम यह है कि न्याय मिले। वे रविवार को डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर वकील का लक्ष्य सिर्फ जीतना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके तर्क और प्रयास से न्याय की भावना कायम रहे।

Justice Suryakant ने छात्रों को सलाह दी कि वे अति आत्मविश्वास (overconfidence) से दूर रहें और हर केस को पूरी तैयारी के साथ लड़ें। उन्होंने कहा, “कई बार हमें लगता है कि हम सब जानते हैं, पर वही आत्मविश्वास हमें हार की ओर ले जाता है।”

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

February 3, 2026

जस्टिस सूर्यकांत ने साझा किया अपना अनुभव

जस्टिस सूर्यकांत ने अपने जीवन का एक रोचक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया, “एक बार मैं अति आत्मविश्वास में था और एक केस हार गया। तब से मैंने हमेशा अपने विचार और तर्क नोटबुक में लिखने की आदत डाल ली।” उन्होंने कहा कि हर वकील को खुद से यह सवाल करना चाहिए क्या मैंने पूरी तैयारी की थी? क्या मेरी दलीलें मजबूत थीं?

उन्होंने कहा, “हर फैसला सिर्फ एक केस तक सीमित नहीं होता, बल्कि आने वाले सैकड़ों मामलों की दिशा तय करता है। 15 साल की प्रैक्टिस के बाद आप खुद से पूछेंगे कि क्या मेरे केस का फैसला भविष्य के 100 मामलों के लिए मददगार होगा।”

Justice Suryakant ने छात्रों से कहा कि वे अपने हर मुवक्किल को गंभीरता से लें, क्योंकि हर केस समाज में न्याय की नई मिसाल बन सकता है।

‘समाज के लिए काम करना सबसे बड़ी खुशी’

समारोह में जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि जब वर्ष 2023 में उन्हें विश्वविद्यालय का विजिटर नियुक्त किया गया था, तब यहां ऑडिटोरियम नहीं था। उन्होंने बताया, “मेरे सुझाव पर यह शानदार ऑडिटोरियम बना है, जिसमें अब 2200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।”

उन्होंने हंसते हुए कहा, “पिछले साल फ्लाइट लेट होने के कारण मैं समारोह में शामिल नहीं हो सका था, लेकिन इस बार समय पर पहुंचकर बहुत खुश हूं।”
जस्टिस नाथ ने छात्रों को संदेश दिया कि अगर आप समाज के लिए काम करेंगे, तो भीतर से सच्ची खुशी और संतोष मिलेगा।

‘मौन रहना न्यायिक जीवन की जरूरत है’

इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण कुमार भंसाली ने कहा कि विधि का क्षेत्र इंसान को कई अहम सबक सिखाता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “न्यायिक जीवन में मौन रहना और धैर्य रखना सबसे जरूरी गुण है। वर्षों की सेवा ने मुझे यह सिखाया कि हर निर्णय से पहले मन की शांति आवश्यक है।”

Tags: Justice SuryakantLaw University LucknowSupreme Court
Share198Tweet124Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Next Post
लखनऊ में यातायात माह की शुरुआत: 5-6 चालान वाले वाहनों के लाइसेंस होंगे रद्द

लखनऊ में यातायात माह की शुरुआत: 5-6 चालान वाले वाहनों के लाइसेंस होंगे रद्द

Punjab News

पंजाब में अखबार देरी विवाद, पुलिस ने बताया इंटेलिजेंस अलर्ट, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist