Saturday, March 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक सूरज गौतम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवती शिवानी को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 5, 2026
in लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक छोटे से झगड़े ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में 22 साल के युवक की मौत हो गई।

पड़ोसी से बात करते समय शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया इलाके की है। बुधवार शाम करीब पांच बजे राजेंद्र गौतम अपने घर के बाहर खड़े होकर पड़ोसी निशु से बातचीत कर रहे थे। तभी उसी मोहल्ले का रहने वाला मोहित मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। बताया जाता है कि मोहित आते ही बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगा। जब राजेंद्र गौतम ने उसे ऐसा करने से रोका, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

RELATED NEWS

Aashiyana Lucknow Murder Case

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

March 3, 2026
लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

March 2, 2026

पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना

झगड़े की आवाज सुनकर मोहित की मां रंजना और उसकी बहन शिवानी भी वहां आ गईं। इसी बीच राजेंद्र गौतम का बेटा सूरज गौतम भी अपने पिता को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि तभी शिवानी घर के अंदर गई और वहां से चाकू लेकर बाहर आ गई। इसके बाद उसने अपने भाई और मां के साथ मिलकर सूरज पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवानी ने सूरज के शरीर पर कई बार चाकू से वार किए। गंभीर चोट लगने से सूरज वहीं गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना के बाद परिवार के लोग तुरंत सूरज को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी हालत बहुत गंभीर थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और परिवार का सहारा माना जाता था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुबग्गा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी शिवानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

इलाके में दहशत और शोक का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक छोटे से विवाद में इस तरह किसी की जान चली जाना बेहद दुखद है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Dubagga murder caselucknow crime news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Aashiyana Lucknow Murder Case

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

by SYED BUSHRA
March 3, 2026

Aashiyana Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर...

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Lucknow crime news:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला...

Ashiyana Father Son Murder Case

Ashiyana Murder Case: गोली मारकर हत्या कर जिगर के टुकड़े ने किया टुकड़े टुकड़े, कैसे की सबूत मिटाने की कोशिश

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Lucknow Crime News:Lucknow के आशियाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-एल में रहने वाले वर्धमान...

: Lucknow son killed father case

Lucknow murder case: कलयुगी बेटे ने पिता की हत्याकर शव के टुकड़े नीले ड्रम में छिपाए, घटना से दहला लखनऊ

by SYED BUSHRA
February 24, 2026

UP Crime News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर...

Lucknow Live-in Couple Murder Case

Lucknow Murder Case: युवक की गला काटकर हत्या, किसने ली युवक की जान, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
December 9, 2025

Lucknow Live-in Murder Case: लखनऊ में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बीबीडी थाना क्षेत्र...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist