गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने बंद पड़ी वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर से एक अज्ञात युवक का शव मिला। चार दिन से दुकान बंद थी, पुलिस जांच में जुटी है।

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow crime news:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दुकान पिछले चार दिनों से बंद थी। दुकान संचालक अपने पिता के निधन के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी वजह से दुकान पर ताला लगा हुआ था और आसपास के लोग भी यह मानकर चल रहे थे कि दुकान पारिवारिक कारणों से बंद है।

फ्रिज खोलते ही उड़े दुकान मालिक के होश

करीब चार दिन बाद जब दुकान मालिक वापस लौटा और रोजमर्रा की तरह दुकान खोली, तो उसने सामान की जांच के लिए डीप फ्रीजर खोला। जैसे ही उसने फ्रीजर का ढक्कन उठाया, अंदर एक युवक का शव देखकर उसके होश उड़ गए। वह घबराकर बाहर निकला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच प्रक्रिया शुरू की।

RELATED NEWS

Lucknow Fake Currency Racket

Fake Currency Racket: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

जून 10, 2026
Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

जून 1, 2026

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पहचान की कोशिश जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई और उसका शव फ्रीजर तक कैसे पहुंचा।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि जब दुकान चार दिनों से बंद थी, तो शव वहां कब और किन परिस्थितियों में रखा गया।

उत्तरी जोन के पुलिस उपायुक्त गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

Tags: BKT police investigationlucknow crime news
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Fake Currency Racket

Fake Currency Racket: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026

 Lucknow Fake Currency Racket:राजधानी लखनऊ में नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मड़ियांव पुलिस...

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Woman Thrown From Auto: विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार शाम अपने कार्यालय से काम खत्म कर घर...

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2026

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

by SYED BUSHRA
मार्च 6, 2026

Lucknow Birthday Party Shooting Case:लखनऊ में एक जन्मदिन की पार्टी उस समय दुखद घटना में बदल गई, जब अचानक चली...

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2026

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां...

Next Post
West Indies Out Of T20 World Cup

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी ने खत्म किया कैरेबियन टीम का सफर

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist