Saturday, November 21, 2026 6:52 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » Lucknow-Kanpur के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, 50 मिनट में पूरी होगी दूरी, DPR की तैयारी शुरू

Lucknow-Kanpur के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, 50 मिनट में पूरी होगी दूरी, DPR की तैयारी शुरू

लखनऊ और कानपुर के बीच रैपिड रेल चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ 50 मिनट रह जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए DPR बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो चुकी है।

by Mayank Yadav
03/07/2025
Lucknow-Kanpur

Lucknow-Kanpur Rapid Rail: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नया रैपिड रेल कॉरिडोर बनने जा रहा है, जिससे यात्रा का समय महज 50 मिनट रह जाएगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने का निर्देश दिया गया है। प्रोजेक्ट के आर्थिक पहलुओं और व्यवहारिकता की जांच के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को फंड करेगी। इसके साथ ही 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण भी अंतिम चरण में है, जिससे दोनों शहरों के बीच यातायात और भी सुगम हो जाएगा।

मेरठ-दिल्ली RRTS की तर्ज पर चलेगी लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल

मेरठ-दिल्ली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की तर्ज पर लखनऊ और कानपुर के बीच भी तेज रफ्तार ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस कॉरिडोर से अब तक दो घंटे लगने वाली यात्रा महज 50 मिनट में पूरी हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के आवास विभाग ने इसके लिए DPR तैयार करने का आदेश दिया है। DPR में इस प्रोजेक्ट की लागत, यात्री संख्या, कमर्शियल संभावनाएं, भूमि अधिग्रहण, और आर्थिक व्यवहारिकता का पूरा विश्लेषण किया जाएगा।

नयागंज से अमौसी के बीच प्रस्तावित कॉरिडोर

शुरुआती Lucknow-Kanpur योजना के अनुसार, 67 किलोमीटर लंबा यह रैपिड कॉरिडोर कानपुर के नयागंज से लखनऊ के अमौसी तक प्रस्तावित है। इन दोनों स्थानों को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां पहले से ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध हैं। इससे मेट्रो यात्रियों को रैपिड रेल से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रोजेक्ट का पूरा खर्च, भूमि मुआवजा और अन्य जरूरी आंकड़े DPR बनने के बाद सामने आएंगे।

RELATED NEWS

Lucknow Kanpur

लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 40 मिनट में! रैपिड रेल को मिली एनओसी, मेट्रो से जुड़ेंगे सभी स्टेशन

July 8, 2025

चार से छह महीने में बनेगी DPR

आवास विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक नौ सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव करेंगे। इस कमेटी में लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के डीएम, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष और अन्य सीनियर अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी और जरूरी अनुमतियों के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश देगी। अधिकारियों का कहना है कि DPR बनाने में चार से छह महीने का समय लगेगा। इसके बाद ही परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

जल्द खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

इस रैपिड रेल प्रोजेक्ट के साथ-साथ Lucknow-Kanpur के बीच 63 किलोमीटर लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे भी लगभग बनकर तैयार है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के बनी से शुरू होकर कांथा, अमरसास होते हुए कानपुर के आज़ाद मार्ग के पास खत्म होगा। इसके शुरू होते ही दोनों शहरों के बीच सड़क यात्रा में भी बड़ा बदलाव आएगा और समय की बचत होगी।

इस Lucknow-Kanpur रैपिड रेल प्रोजेक्ट और Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ और कानपुर के बीच यातायात का नया युग शुरू होने वाला है। यात्रियों को अब जल्द ही और तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

LDA की पुरानी योजनाओं में प्लॉट महंगे होने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्रों को राहत

Related Posts

Lucknow Kanpur

लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 40 मिनट में! रैपिड रेल को मिली एनओसी, मेट्रो से जुड़ेंगे सभी स्टेशन

July 8, 2025
Next Post
MVAG 2025: कैब और बाइक टैक्सी सेवा में हुए कौन से बड़े बदलाव,किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी

MVAG 2025: कैब और बाइक टैक्सी सेवा में हुए कौन से बड़े बदलाव,किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी

Agni 5

भारत की नई मिसाइल दुश्मन के बंकर उड़ाने को तैयार, ज़मीन के नीचे घुंसकर करेगी वार

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav की सुरक्षा में बड़ी चूक: आजमगढ़ में मंच की ओर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा

POPULAR POST

UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख,  करोड़ों नुकसान का अनुमान

Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख, करोड़ों नुकसान का अनुमान

November 14, 2026
UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India