Saturday, November 21, 2026 6:39 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 40 मिनट में! रैपिड रेल को मिली एनओसी, मेट्रो से जुड़ेंगे सभी स्टेशन

लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 40 मिनट में! रैपिड रेल को मिली एनओसी, मेट्रो से जुड़ेंगे सभी स्टेशन

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर अब और तेज होगा। रैपिड रेल परियोजना को एनओसी मिल गई है, जिससे 67 किमी का यह सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा। स्टेशन मेट्रो से भी सीधे कनेक्ट होंगे।

by Mayank Yadav
08/07/2025
Lucknow Kanpur

Lucknow Kanpur Rapid Rail: लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब यह सफर महज 40 मिनट में तय हो सकेगा। दिल्ली-मेरठ जैसी रैपिड रेल अब यूपी की राजधानी लखनऊ को औद्योगिक नगरी कानपुर से जोड़ेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल गया है, जिससे प्रोजेक्ट की रफ्तार और तेज हो गई है। खास बात यह है कि रैपिड रेल के सभी स्टेशन मेट्रो से जुड़े होंगे, जिससे आम यात्रियों को सड़क परिवहन की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। शासन ने इस योजना पर नजर रखने के लिए 13 अधिकारियों की एक निगरानी समिति भी बना दी है, जिसकी पहली बैठक जल्द होगी।

67 किलोमीटर लंबा होगा नमो कॉरिडोर

Lucknow Kanpur Rapid Rail की कुल लंबाई 67 किलोमीटर होगी। यह रेल अमौसी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर कानपुर के नयागंज मेट्रो स्टेशन तक जाएगी। पूरे रूट को “नमो कॉरिडोर” नाम दिया गया है, और इसे आम लोगों की सहूलियत के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। यह कॉरिडोर न सिर्फ लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि उन्नाव जैसे क्षेत्रों के लिए भी कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा।

मेट्रो से सीधे जुड़ेंगे रैपिड रेल स्टेशन

इस Lucknow Kanpur Rapid Rail परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रैपिड रेल और मेट्रो स्टेशन एक-दूसरे से सीधे जुड़े होंगे। इसका फायदा यह होगा कि यात्री आसानी से रैपिड रेल से मेट्रो में और मेट्रो से रैपिड रेल में आ-जा सकेंगे, जिससे समय और साधनों की बचत होगी। इससे सड़क पर ट्रैफिक का बोझ भी घटेगा। यात्रियों को एक बेहतर और तेज़ सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

RELATED NEWS

Lucknow-Kanpur

Lucknow-Kanpur के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, 50 मिनट में पूरी होगी दूरी, DPR की तैयारी शुरू

July 3, 2025

निगरानी समिति की कमान प्रमुख सचिव के हाथ में

राज्य सरकार ने इस Lucknow Kanpur Rapid Rail परियोजना की मॉनिटरिंग के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया है। प्रमुख सचिव (आवास) इसकी अध्यक्षता करेंगे। समिति में लखनऊ और कानपुर के मंडलायुक्त, तीनों जिलों (लखनऊ, कानपुर, उन्नाव) के जिलाधिकारी, एलडीए, केडीए, यूपी मेट्रो और एनसीआरटीसी के प्रमुख, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारी और आवास बंधु निदेशक सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यह समिति परियोजना की प्रगति पर लगातार निगरानी रखेगी और शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।

एनसीआरटीसी बना रहा है पूरा प्रोजेक्ट

इस रैपिड रेल परियोजना को नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) तैयार कर रहा है। बीते महीने एलडीए से इस प्रोजेक्ट के लिए एनओसी मांगी गई थी, जो अब जारी कर दी गई है। इससे परियोजना को कानूनी रूप से मजबूती मिली है और काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। शासन स्तर पर पहले ही हाईपावर कमेटी बनाई जा चुकी है और अब निगरानी समिति के जरिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू होगी।

आर्थिक और सामाजिक विकास को मिलेगा बल

लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि दोनों शहरों के बीच क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को भी मजबूती देगी। मेट्रो कनेक्टिविटी के कारण यह परियोजना मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट का आदर्श उदाहरण बनेगी। राज्य सरकार इसे स्मार्ट और तेज़ उत्तर प्रदेश के विजन से जोड़कर देख रही है।

अब Kanpur में भी दिखेंगी नोएडा जैसी ऊंची इमारतें, बदले बिल्डिंग के नियम, प्रॉपर्टी के दामों पर भी असर

Related Posts

Lucknow-Kanpur

Lucknow-Kanpur के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, 50 मिनट में पूरी होगी दूरी, DPR की तैयारी शुरू

July 3, 2025
Next Post
बिना महंगा कैमरा खरीदें,अब चुटकियों में बनाएं मैगजीन जैसा पोर्ट्रेट जानिए कैसे फोटो को दें नया लुक

बिना महंगा कैमरा खरीदें,अब चुटकियों में बनाएं मैगजीन जैसा पोर्ट्रेट जानिए कैसे फोटो को दें नया लुक

Bharat Bandh 2025

Bharat Bandh 2025 9 जुलाई: यूपी में बैंकिंग, बिजली, और परिवहन पर भारी असर, विपक्ष और किसान संगठनों का समर्थन

Yash Dayal

यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल: गाजियाबाद में FIR दर्ज, जांच तेज

POPULAR POST

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

November 20, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

November 17, 2026
Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

November 17, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India