Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नाबालिग भिखारियों के रेस्क्यू अभियान पर हमला: लखनऊ में चौंकाने वाली घटना, अधिकारी की पिटाई और महिला को काटा

लखनऊ में नाबालिग भिखारियों के रेस्क्यू अभियान के दौरान बंजारों ने टीम पर हमला कर दिया। एक अधिकारी को चप्पलों से पीटा गया, जबकि महिला सदस्य को दांत से काटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 20, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news: लखनऊ में भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नाबालिग भिखारियों को रेस्क्यू करने गई टीम पर बंजारों द्वारा हमला किया गया। ये हमला उस वक्त हुआ जब टीम आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में बच्चों को रेस्क्यू कर रही थी। बंजारों ने टीम के अधिकारियों पर चप्पलों से हमला कर दिया और मारपीट की। चाइल्ड लाइन के संरक्षण अधिकारी सूर्यकांत चौरसिया को बुरी तरह पीटा गया, जबकि महिला सदस्य कंचन को दांत से काटा गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://twitter.com/nishikantlive/status/1924686981512241596

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

बंगला बाजार में हमला, वीडियो वायरल

सोमवार शाम करीब 6 बजे लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार इलाके में रेस्क्यू टीम एक अभियान के तहत नाबालिग भिखारियों को बचाने पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय बंजारों ने झोपड़पट्टी के पास रेस्क्यू टीम पर अचानक हमला बोल दिया। बंजारों ने पहले जमकर गाली-गलौज की और फिर चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अधिकारियों को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है।

महिला अधिकारी को दांत से काटा गया

रेस्क्यू टीम में मौजूद वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज अर्चना के अनुसार, जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा था। टीम में चाइल्ड लाइन के सूर्यकांत चौरसिया, संदीप, चालक रितेश और कंचन मौजूद थीं। रेस्क्यू के दौरान नट समुदाय की आरती, अवधराम और अन्य लोगों ने विरोध करते हुए टीम पर हमला किया। उन्होंने सूर्यकांत को सिर, हाथ, पेट पर चोटें पहुंचाईं और कंचन को दांत से काटा।

Lucknow पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। Lucknow जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना रेस्क्यू टीम की सुरक्षा और सरकारी अभियानों की गंभीरता को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

Ram Gopal Yadav की जातिसूचक टिप्पणी पर SC-ST आयोग में शिकायत, व्योमिका सिंह की जाति बताने वाला विवाद गरमाया

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Benefits of drinking rudraksha soaked water

Health tips : कौन सा चमत्कारी पानी जो मानसिक शांति, दिल की सेहत, पाचन और सकारात्मक ऊर्जा को देता है बढ़ावा

Upsc IFS Result 2024

यूपीएससी IFS रिजल्ट जारी, कनिका अनभ बनी टॉपर, पीडीएफ में देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist