मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मां और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। बेटे का शव नांद में और महिला की लाश कमरे में मिली। पुलिस ने चार टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोहनलालगंज इलाके में एक महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बेटे का शव जानवरों को चारा देने वाली नांद में मिला, जबकि महिला की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मां-बेटे की हुई पहचान

यह घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी इलाके की है। सोमवार देर रात मिनी सचिवालय के पास बने एक घर से मां और बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय रेशमा और उसके 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे शादाब के रूप में हुई है। रेशमा अपने बेटे के साथ इसी घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसने दो शादियां की थीं और दोनों पतियों की पहले ही मौत हो चुकी थी।

RELATED NEWS

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

अगस्त 25, 2026
Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

अगस्त 22, 2026

दोनों पतियों की हो चुकी थी मौत

जानकारी के अनुसार, रेशमा के पहले पति की मौत के बाद उसने सिसेंडी निवासी इकबाल से दूसरा निकाह किया था। कुछ समय पहले इकबाल की भी मौत हो गई थी। इसके बाद रेशमा अपने नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ उसी घर में रह रही थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्या के पीछे असली वजह क्या है।

फोन कॉल के बाद टूटा संपर्क

परिवार के एक रिश्तेदार शब्बू के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी शादाब से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने हालचाल पूछा और रेशमा के बारे में पूछा तो शादाब ने बताया कि वह मसाला लेने बाजार गई हैं।
बातचीत के दौरान शादाब ने बताया कि कोई दरवाजे पर लात मार रहा है। कुछ देर बाद उसने कहा कि शायद कोई कुत्ता होगा। तब उसे दरवाजा खोलकर देखने के लिए कहा गया।

दरवाजा खुलने के बाद कट गया फोन

रिश्तेदारों के अनुसार, थोड़ी देर बाद दरवाजा खुलने की आवाज आई और फोन अचानक कट गया। इसके बाद जब दोबारा कॉल किया गया तो मोबाइल बंद मिलने लगा। रात करीब 9:30 बजे तक फोन चालू नहीं हुआ तो पास में रहने वाले मनीष नाम के युवक को घर भेजा गया। मनीष ने जाकर देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली सकीना को बुलाया गया और तभी पूरी घटना का पता चला।

घर के अंदर मिले दोनों शव
रेशमा की बहन अफसाना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
शादाब का शव जानवरों को चारा देने वाली नांद में पड़ा मिला, जबकि रेशमा की लाश कमरे के अंदर पड़ी हुई थी। परिजनों को शक है कि रेशमा के साथ कोई गलत घटना भी हुई हो सकती है।

पुलिस कर रही जांच

परिवार के मुताबिक, रेशमा के तीन बच्चे थे, सोहेल, शबनम और शादाब। सोहेल और शबनम की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि शादाब अपनी मां के साथ रहता था। इस मामले में दक्षिणी लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त बसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि पुलिस को मां-बेटे की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, लेकिन अभी तक साफ वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की चार टीमें इस मामले की जांच में लगी हुई हैं। दोनों के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: lucknow crime newsuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Temple Mystery: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंकित और...

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Kanpur Live-in Murder Case

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Live-in Murder Case: कानपुर के रायपुरवा इलाके में चार दिन से बंद मकान से महिला का शव मिलने के मामले...

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case:ललितपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और कथित पुलिस...

Next Post
Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sports Injury इंजरी से बचना है तो अपनाएं सही तकनीक, वॉर्म-अप और रिकवरी का नियम

Sports Injury इंजरी से बचना है तो अपनाएं सही तकनीक, वॉर्म-अप और रिकवरी का नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In