मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बाइक का कागज मांगते ही दबंगों ने दरोगा पर किया हमला, वर्दी फाड़ी, दी जान से मारने की धमकी

लखनऊ के नगराम में बाइक के कागज मांगने पर दबंगों ने दरोगा पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, दो फरार हैं।

by Mayank Yadav
जुलाई 2, 2025
in Breaking, लखनऊ
UP Police
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में कानून की हनक दिखाने वाले दबंगों की दबंगई सामने आई है। यहां नगराम इलाके में बाइक के कागज मांगने पर दबंगों ने दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने न सिर्फ दरोगा की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी, बल्कि गोली मारने की धमकी भी दी। दरोगा के साथ मौजूद सिपाही बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनसे भी मारपीट की। सूचना मिलने पर Lucknow पुलिस मौके पर पहुंची और एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस की साख और दबंगों के हौसले पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

बाइक हटाने को कहा तो भड़क गए दबंग

Lucknow के नगराम थाना क्षेत्र के बरकत नगर में रविवार रात दरोगा अनुज भाटी और सिपाही नितेश कुमार वर्मा एक केस की जांच से लौट रहे थे। रास्ते में बरकत नगर चौराहे पर एक बिना नम्बर की बाइक सड़क पर खड़ी थी। सिपाही ने बाइक हटाने को कहा तो पास की दुकान से तीन युवक बाहर आ गए। बाइक हटाने से इनकार करने पर बहस शुरू हो गई। दरोगा अनुज भाटी ने बाइक के कागज दिखाने को कहा तो दबंग भड़क गए और दरोगा पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। बीच-बचाव कर रहे सिपाही से भी दबंग भिड़ गए।

RELATED NEWS

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

एक आरोपी पकड़ा, दो फरार

दरोगा की तहरीर पर नगराम थाने में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपितों की पहचान गोसाईंगंज साहनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र उर्फ बीरू, राहुल और नरेंद्र के रूप में हुई है। नगराम एसओ विवेक चौधरी के अनुसार पुलिस ने धर्मेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल और नरेंद्र फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

होमगार्ड और सिपाही से भी मारपीट

इसी दिन गोसाईंगंज इलाके में भी दबंगई की दूसरी घटना सामने आई। पीआरवी 4849 पर तैनात होमगार्ड नागेंद्र बहादुर सिंह और सिपाही सन्नी बाबू एक पाइप चोरी की सूचना पर बक्कास गांव पहुंचे। वहां ट्रैक्टर पर पाइप लदे मिले। होमगार्ड ने जब ज्वाला प्रसाद को पाइप ले जाने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान वीर सिंह नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और होमगार्ड व सिपाही के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Iqra Hasan बनीं Deepfake का शिकार: वायरल वीडियो बनाने वाले लड़कों ने मांगी माफी

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

Next Post
Viral News

छोटी सी किराने की दुकान से 70 लाख का मुनाफा! सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने उड़ाए लोगों के होश

Lucknow LDA

Lucknow में जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, 10 साल बाद बदला डीएम सर्किल रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist