शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शादी के जश्न में तेंदुए की दस्तक..मची अफरा-तफरी, समारोह छोड़ दहशत में भागे मेहमान

पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह के दौरान तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। दहशत के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह के दौरान तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। दहशत के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया तो कुछ लोग कमरों में जाकर छिप गए। हालात इतने भयावह थे कि अंदर फंसे लोग घबराकर जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगे।

“बचाओ-बचाओ” की आवाज से गूंज गया लॉन

लॉन के मालिक रहमान के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ अचानक लॉन में घुस आया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों में हड़कंप मच गया और जिसने जहां जगह पाई वहां छिपने या भागने की कोशिश करने लगा। पूरे लॉन में “बचाओ-बचाओ” की आवाजें गूंजने लगीं और कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। लॉन के कर्मचारियों ने तुरंत महिलाओं और बच्चों को एक हॉल में सुरक्षित पहुंचाया और बाहर से दरवाजे बंद कर दिए। इस बीच जानकारी मिली कि तेंदुआ दूसरी मंजिल पर पहुंच गया है। स्थिति को संभालने के लिए तेजी से लॉन को खाली कराया गया। कई लोग डर के मारे वहां से भाग गए जबकि कुछ ने लॉन में बने कमरों में शरण ले ली।

RELATED NEWS

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में,  लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में, लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

जुलाई 2, 2026
Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जून 28, 2026

तेंदुए की दहाड़ सुन मचा हड़कंप

लॉन में मौजूद हरसेवक प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से तेंदुए को दूसरी मंजिल की ओर भागते हुए देखा। इसके बाद पूरे लॉन में हड़कंप मच गया। इसी दौरान तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी जिससे लोगों की घबराहट और बढ़ गई। हर कोई किसी भी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश में लगा हुआ था।

यह भी पढ़े: देर रात योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 22 PCS अफसरों का हुआ तबादला

दूल्हे की बहन ने पुलिस को किया कॉल

बताया जाता है कि दूल्हे की बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर इस घटना की सूचना दी थी। सबसे पहले पारा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत लॉन को खाली कराया। घबराए मेहमान खाना-पीना छोड़कर वहां से निकल गए। पुलिस ने घराती और बारातियों को लॉन के हॉल और कमरों में सुरक्षित रहने की हिदायत दी। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया। स्थिति को संभालने के लिए दुबग्गा, पारा, काकोरी और मानकनगर थाने की पुलिस को भी बुलाया गया।

लोग लाठी-डंडे लेकर निकले घरों से बाहर

एमएम मैरिज लॉन (Lucknow News) में तेंदुए के हमले की खबर कुछ ही पलों में पूरे इलाके में फैल गई, जिससे हड़कंप मच गया। लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए जबकि कुछ छतों पर चढ़कर स्थिति पर नजर रखने लगे। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Tags: Lucknow News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में,  लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में, लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

Lucknow Fake Call Center : लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

Mango Festival 2026: दशहरी, लंगड़ा और चौसा की मिठास के साथ लखनऊ में सजेगा तीन दिवसीय आम महोत्सव

Mango Festival 2026: दशहरी, लंगड़ा और चौसा की मिठास के साथ लखनऊ में सजेगा तीन दिवसीय आम महोत्सव

by Kirtika Tyagi
जून 25, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: उत्तर प्रदेश की समृद्ध आम परंपरा और बागवानी क्षेत्र की उपलब्धियों को देश और दुनिया...

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

Cyber Fraud: राजधानी के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक...

Web Series Promotion: लखनऊ में वेब सीरीज प्रमोशन के दौरान स्टार्स ने दिए करियर और कंटेंट क्रिएशन पर टिप्स

Web Series Promotion: लखनऊ में वेब सीरीज प्रमोशन के दौरान स्टार्स ने दिए करियर और कंटेंट क्रिएशन पर टिप्स

by Sadaf Farooqui
जून 18, 2026

राजधानी लखनऊ में वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ के प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने युवाओं को एक्टिंग और...

Next Post
Supreme Court contempt cas

Supreme court : चुनाव से पहले मुफ्त सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ,क्यों कहना पड़ा काम के बजाय मुफ्तखोरी की आदत खतरनाक

राज्यसभा में पेश हुई JPC की रिपोर्ट, क्या है वक्फ बोर्ड और जानिए अतिक्रमण-मुकदमे के साथ सबकुछ

राज्यसभा में पेश हुई JPC की रिपोर्ट, क्या है वक्फ बोर्ड और जानिए अतिक्रमण-मुकदमे के साथ सबकुछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist