Monday, March 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow News : यूपी की सियासत में खलबली तेज़, बृजभूषण ने सीएम योगी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सियासी सफर की शुरुआत से पहले ही बृजभूषण शरण सिंह राजनीति में सक्रिय हो चुके थे। वे अब तक छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं — जिनमें पांच बार बीजेपी और एक बार सपा के टिकट पर जीत हासिल की। बृजभूषण ने 1991 में पहली बार गोंडा से संसद में कदम रखा था, जबकि योगी आदित्यनाथ 1998 में पहली बार गोरखपुर से सांसद बने। यानी, योगी के संसद पहुंचने से पहले ही बृजभूषण दो बार सांसद बन चुके थे।

Gulshan by Gulshan
July 22, 2025
in लखनऊ
Lucknow News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तब तेज़ हो गई जब कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास, पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात की। लगभग 55 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद जब मीडिया ने सवाल किए तो बृजभूषण ने सिर्फ इतना कहा, “मुख्यमंत्री से अच्छी बातचीत हुई।” लेकिन बातचीत का एजेंडा क्या था, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें ज़ोर पकड़ गई हैं — क्या यह रिश्तों में सुधार की पहल थी या फिर आने वाले संभावित कैबिनेट विस्तार में बेटे को जगह दिलवाने की कवायद?

बृजभूषण ने राजनीति में कब किया था प्रवेश ?

बृजभूषण शरण सिंह और योगी आदित्यनाथ के रिश्तों की पृष्ठभूमि भी कम दिलचस्प नहीं है। राजनीति में बृजभूषण ने मुख्यमंत्री योगी से पहले कदम रखा था। 1991 में वह पहली बार गोंडा से सांसद बने, जबकि योगी 1998 में गोरखपुर से संसद पहुंचे। यानी योगी के संसद में आने से पहले ही बृजभूषण दो बार सांसद बन चुके थे। दोनों नेता गोरक्षनाथ पीठ से भी जुड़े हैं और राम मंदिर आंदोलन के समय से ही महंत अवैद्यनाथ से नजदीकी रखते रहे हैं, जिन्हें दोनों ही अपना गुरु मानते हैं।

RELATED NEWS

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

March 2, 2026
New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

February 10, 2026

पूर्वांचल की राजनीति में दोनों नेताओं का खासा असर है। योगी जहां गोरखपुर क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं, वहीं बृजभूषण देवीपाटन मंडल में खासा प्रभाव रखते हैं। हालांकि, 2017 में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव आने लगा। सियासी अहम और नीतिगत मतभेदों के चलते दूरी बढ़ती गई। बृजभूषण कई बार योगी सरकार की आलोचना कर चुके हैं — खासकर बुलडोजर नीति को लेकर उन्होंने खुलकर विरोध जताया है। वहीं, अखिलेश यादव की उन्होंने सार्वजनिक रूप से तारीफ भी की है।

परीवार के अन्य सदस्यों की CM योगी से होती है मुलाकात 

एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य तो योगी से मिलते हैं, लेकिन वे खुद उनसे दूरी बनाए रखते हैं। बृजभूषण ने यह स्वीकार भी किया था कि उनके मुख्यमंत्री से संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। फिर ऐसा क्या हुआ कि 31 महीने बाद अचानक यह मुलाकात हुई? करीबी सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ महीनों से दोनों नेताओं के रिश्तों में नरमी आने लगी थी। बृजभूषण के दोनों बेटे पहले भी योगी से कई बार मुलाकात कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : बचपन में पिता बनकर पाला, जवान हुई तो भांजी पर फिदा हो गया…

दिलचस्प बात यह भी है कि बृजभूषण के परिवार का योगी से जुड़े गोरक्षनाथ मठ से पारिवारिक रिश्ता है, जो समय-समय पर इन दूरियों को पूरी तरह समाप्त होने से रोकता रहा है। साल 2023 में महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद जब सीएम योगी का गोंडा दौरा रद्द किया गया, तब से दोनों नेताओं के बीच संवाद लगभग ठप हो गया था। लेकिन अब, जब बृजभूषण अचानक सीएम से मिलने पहुंचे हैं, तो यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह संबंधों की नई शुरुआत है या फिर किसी रणनीतिक राजनीतिक समीकरण की तैयारी?

Tags: Lucknow News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Stray Dog Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई...

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

New UP Assembly Project: राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नई और...

Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क...

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई...

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

by SYED BUSHRA
December 19, 2025

Bullet Hits While Playing on Third Floor: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार को एक बेहद चौंकाने वाली...

Next Post
Noida, India

Atul Mathur Appointed CEO of Academyy of Excellence, Set to Revolutionize Professional Education in India

छांगुर के बाद पकड़ा गया सरोगेट मदर गैंग का सरगना, लड़कियों का करते अपहरण फिर उन्हें बेचकर भरते थे तिजोरी

छांगुर के बाद पकड़ा गया सरोगेट मदर गैंग का सरगना, लड़कियों का करते अपहरण फिर उन्हें बेचकर भरते थे तिजोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist