रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अधिकारी भी नहीं सुरक्षित! बेटी को 3 साल से कर रहा था परेशान, FIR के बाद घर आकर मचाया हंगामा

लखनऊ में एक अधिकारी की बेटी को तीन साल से परेशान कर रहे युवक ने एफआईआर के बाद घर पहुंचकर हंगामा किया। इस घटना ने अफसरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
मई 5, 2025
in Latest News, लखनऊ
Amroha
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news: लखनऊ के एक वरिष्ठ सचिवालय अधिकारी की बेटी से लगातार तीन वर्षों से की जा रही छेड़छाड़ और धमकियों की कहानी ने शहर में सनसनी फैला दी है। बेटी ने डर के चलते बेंगलुरु जाकर काम शुरू किया, लेकिन आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। एफआईआर दर्ज होते ही युवक ने अधिकारी के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया, गार्ड से गालीगलौज की और लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजधानी लखनऊ में आम नागरिक ही नहीं, सरकारी अधिकारी और उनके परिवार भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पीड़िता अब भी खौफ में है।

एफआईआर दर्ज होते ही घर पहुंचा आरोपी

Lucknow के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में रहने वाले सचिवालय के एक अधिकारी की बेटी से बीते तीन वर्षों से नेहरू एंक्लेव निवासी ऋषभ वार्ष्णेय नाम का युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से इस उत्पीड़न को सहन कर रही थी लेकिन डर के मारे परिवार से कुछ नहीं कहा। जब हाल ही में पिता को जानकारी मिली, तो उन्होंने गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

एफआईआर के महज एक दिन बाद ही आरोपी ऋषभ उनके अपार्टमेंट पहुंच गया और गार्ड से लड़की को बुलाने की मांग करने लगा। मना करने पर उसने गार्ड से गालीगलौज शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर जब सोसाइटी के पदाधिकारियों ने Lucknow पुलिस को फोन करने की धमकी दी, तो वह वहां से भाग निकला।

बेटी बेंगलुरु में, लेकिन डर अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा

अधिकारी ने अपनी बेटी से जब फोन पर बात की तो उसने खुलासा किया कि ऋषभ वर्ष 2022 से ही उसे मोबाइल कॉल्स, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर रहा था। एक नंबर ब्लॉक करने पर वह नए नंबर से संपर्क करता और धमकियां देता रहा। डर के चलते युवती ने लखनऊ छोड़ बेंगलुरु में नौकरी शुरू कर दी थी। अधिकारी का कहना है कि उनकी बेटी अब भी इतनी दहशत में है कि वापस लखनऊ लौटने को तैयार नहीं है।

अन्य घटनाएं भी बढ़ा रहीं चिंता

इसी बीच Lucknow में महिलाओं के साथ अन्य छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। दुबग्गा में जूता दुकानदार ने महिला से छेड़छाड़ की, वहीं मदेयगंज में पड़ोसी ने महिला पर हमला कर दिया। मड़ियांव में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। इन घटनाओं से साफ है कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा बड़े सवालों के घेरे में है।

Agra इनर रिंग रोड पर सफर हुआ महंगा, एडीए ने बढ़ाया टोल टैक्स, जानिए नई दरें

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
Ghaziabad

Ghaziabad पुलिस कमिश्नर की पहल, नए ढंग से लागू होगी बीट प्रणाली, तू तड़का और तुम से नहीं चलेगा काम

Ghaziabad

Ghaziabad Police की नायाब पहल, बैकिंग पैटर्न पर अब क्रिमिनल की भी होगी ‘KYC’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist