मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रफ्तार बनी मौत की वजह: कारोबारी की बेटी ने कार से युवक को रौंदा, बच्चा और वृद्धा भी घायल

लखनऊ के खदरा में तेज रफ्तार कार ने कहर मचा दिया। कारोबारी की बेटी ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया और बच्चे व वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, दो घायल हैं।

by Mayank Yadav
जून 4, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow accident: लखनऊ के खदरा इलाके में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। सआदतगंज निवासी कारोबारी की बेटी तनु गुप्ता द्वारा चलाई जा रही अनियंत्रित कार ने पहले साइकिल सवार एलआईसी एजेंट वीरेंद्र उर्फ रवींद्र को कुचला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार ने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे और एक भीख मांगती वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार सवार को घेर लिया। कार खंभे से टकरा कर रुकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और तनु गुप्ता को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना इलाके में दहशत और आक्रोश का कारण बन गई है।

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर! पैदल चल रहे लोगों को रौंदा….
कथित तौर पर महिला ड्राइव कर रही थी कार….
एक की मौत, तीन लोग घायल … pic.twitter.com/92utqkiQHd

— Abhishek Anand (@TweetAbhishekA) June 3, 2025

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

तेज रफ्तार कार ने छीनी ज़िंदगी

खदरा के ज्वाला देवी मंदिर के पास दोपहर करीब 3:30 बजे सीतापुर रोड से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने सड़क पर साइकिल से जा रहे 45 वर्षीय वीरेंद्र को पहले जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह हवा में उछलकर सिर के बल गिरे और कार के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार ने 10 वर्षीय दक्ष सोनकर और सड़क किनारे बैठी एक वृद्धा को टक्कर मार दी। दोनों सड़क के किनारे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Lucknow हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। भीड़ ने कार सवार तनु गुप्ता और उनकी मां को घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। लोग ट्रॉमा सेंटर भागे जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दक्ष और वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है। वृद्धा की अभी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह इलाके में भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। मौके पर पहुंची मदेयगंज पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को हटाया और दोनों महिलाओं को थाने ले गई।

परिवार में मातम, स्कूल से लौट रहा था बच्चा

वीरेंद्र के भाई देवेंद्र ने बताया कि वह बीमा पॉलिसी से संबंधित काम निपटाकर घर लौट रहे थे और खाना खाने वाले थे। परिवार इंतजार कर रहा था, लेकिन उन्हें शव के रूप में देखना पड़ा। दक्ष के पिता नीरज सोनकर का कहना है कि बेटा पास की दुकान से सामान लेने गया था और हादसे का शिकार हो गया। वह बासमंडी के भानू टोला में रहते हैं और बेटा स्थानीय स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।

आरोपी लड़की कारोबारी की बेटी, जांच जारी

इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि कार सआदतगंज निवासी तनु गुप्ता चला रही थीं, जो रियल एस्टेट कारोबारी चीनू गुप्ता की बेटी हैं। वे अपनी मां रजनी गुप्ता के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। पूछताछ में बताया गया कि स्टीयरिंग से नियंत्रण हट जाने के कारण यह हादसा हुआ। Lucknow पुलिस ने मामला दर्ज कर तनु गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। घायल वृद्धा और बच्चे का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

CM पुष्कर सिंह धानी का ‘नायक’ अवतार, DM-SDM और नगर आयुक्त समेत 12 को ऑन-द-स्पॉट किया सस्पेंड

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
Jaunpur

Jaunpur में कोबरा के डसने से सर्पमित्र मुरलीधर हौसला की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign by PM Modi

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी की अनूठी पहल "एक पेड़ मां के नाम" अब बनेगा जन जन का अभियान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist