Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब भागे जोड़ों की शादी पर AI की पैनी नजर, वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य – एआईजी करेंगे हर रजिस्ट्रेशन की निगरानी!

एआईजी रोजाना उप रजिस्ट्रार द्वारा किए जा रहे विवाह पंजीकरण कार्य की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि शादी से जुड़ी सभी निर्धारित गाइडलाइंस का पालन हो रहा है या नहीं। इस प्रक्रिया की एक मासिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

Gulshan by Gulshan
June 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

March 2, 2026
New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

February 10, 2026

Lucknow News : स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अपर महानिरीक्षक (एआईजी) को अब राज्य में होने वाले विवाह पंजीकरण की निगरानी का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। वे प्रतिदिन उप रजिस्ट्रार द्वारा किए जा रहे विवाह पंजीकरण कार्य की बारीकी से समीक्षा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विवाह प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। इन गतिविधियों की एक विस्तृत मासिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

जब तक राज्य सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण संबंधी नए नियमों को विधिवत रूप से अंतिम रूप नहीं दे दिया जाता, तब तक स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के महानिरीक्षक को अस्थायी रूप से दिशा-निर्देशों के अनुपालन का दायित्व सौंपा गया है। इस दौरान सभी डिप्टी रजिस्ट्रार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जारी आदेशों का पालन करें।

अब विवाह पंजीकरण में लगेगा पुरोहित का शपथ पत्र

विवाह पंजीकरण के समय अब यह आवश्यक होगा कि विवाह सम्पन्न कराने वाले पुरोहित या संबंधित व्यक्ति द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाए। इस शपथ पत्र में पुरोहित की संपूर्ण पहचान दर्ज होगी — जिसमें उसका नाम, पिता का नाम, स्थायी एवं वर्तमान पता, आधार कार्ड की प्रति, मोबाइल नंबर, रंगीन फोटो, और यह घोषणा शामिल होगी कि उसने विवाह संपन्न कराया है। इसके अतिरिक्त, विवाह समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी अनिवार्य कर दी गई है, विशेष रूप से ऐसे मामलों में जहां वर-वधू घर से भागकर विवाह कर रहे हों।

डिप्टी रजिस्ट्रार की जवाबदेही की गई स्पष्ट

प्टी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी को भी स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है। अब यह उनकी बाध्यता होगी कि विवाह प्रमाण-पत्र के पीछे यह उल्लेख अवश्य करें कि 14 अक्टूबर 2024 को हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के तहत सभी नियमों और निर्देशों का पालन किया गया है। साथ ही, उन्हें यह भी सत्यापित करना होगा कि विवाह सम्पन्न कराने वाले व्यक्ति द्वारा जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया है, उसकी उन्होंने जांच कर ली है और उसकी सत्यता से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। इसके अतिरिक्त, यह भी सुनिश्चित करना होगा कि विवाह के पंजीकरण के समय डिप्टी रजिस्ट्रार स्वयं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : चार साल बाद अक्षय की वापसी पर फैंस का जलवा, ‘हाउसफुल…

इस प्रक्रिया की निगरानी संबंधित सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) द्वारा की जाएगी, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि डिप्टी रजिस्ट्रार तय मानकों और निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं। प्रत्येक कार्यालय में रखे गए पंजी में इस अनुपालन की मासिक प्रविष्टि भी अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके।

Tags: Lucknow News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Stray Dog Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई...

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

New UP Assembly Project: राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नई और...

Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क...

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई...

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

by SYED BUSHRA
December 19, 2025

Bullet Hits While Playing on Third Floor: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार को एक बेहद चौंकाने वाली...

Next Post
Kedarnath Emergency Landing

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप!

STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist