Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: एक्ट्रेस इशिका तनेजा पहुंची महाकुंभ में गुरु दीक्षा,क्या शोबिज़ छोड़ कर बन गई सनातन शिष्या

इशिका तनेजा, पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म, ने ग्लैमर छोड़ सनातन धर्म अपनाया। शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से दीक्षा लेकर वे श्री लक्ष्मी बनीं। उनका मानना है कि सनातन धर्म को आधुनिक और आकर्षक बनाना जरूरी है।

by Sadaf Farooqui
February 6, 2025
in महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 में कई जाने माने चेहरे चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक नाम है इशिका तनेजा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ग्लैमर की दुनिया से अध्यात्म तक का उनका सफर कैसा रहा।

ग्लैमर को छोड़कर अपनाया सनातन धर्म

दिल्ली की रहने वाली इशिका तनेजा पहले मिस वर्ल्ड टूरिज्म रह चुकी हैं। वे मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं और राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। लेकिन अब उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली है और खुद को पूरी तरह सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में समर्पित कर दिया है।

RELATED NEWS

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना?  जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

May 20, 2026
दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

October 21, 2025

गुरु दीक्षा लेकर बनीं श्री लक्ष्मी

इशिका तनेजा अब ‘श्री लक्ष्मी’ के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली है। उनका कहना है कि नाम और शोहरत मिलने के बाद भी वे अधूरापन महसूस करती थीं। उन्हें लगा कि सिर्फ बाहरी सुंदरता ही नहीं, भीतर की सुंदरता और आत्मिक शांति भी जरूरी है। इसी वजह से उन्होंने ग्लैमर छोड़कर सनातन धर्म के प्रचार में लगने का फैसला किया।

‘गर्व से सनातनी हूं’

इशिका तनेजा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं साध्वी नहीं हूं, लेकिन गर्व से सनातनी हूं’ उन्होंने कहा कि महाकुंभ में दिव्य शक्तियां हैं, और उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्हें शंकराचार्य से गुरु दीक्षा मिली। उनके अनुसार, गुरु के आशीर्वाद से ही जीवन को सही दिशा मिलती है।

ग्लैमर की दुनिया में वापसी होगी या नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे फिर से ग्लैमर वर्ल्ड में लौट सकती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘अब मैं अपनी पुरानी दुनिया में कभी नहीं जाऊंगी’ हालांकि, अगर उन्हें कोई फिल्म प्रोड्यूस करने का मौका मिला, तो वे केवल सनातन धर्म से जुड़ी फिल्में ही बनाएंगी।

सनातन धर्म को फैशनेबल बनाने की जरूरत

इशिका का मानना है कि सनातन धर्म को आधुनिक और आकर्षक बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘भगवा को जब तक फैशनेबल तरीके से धारण नहीं करेंगे, तब तक लोग उसे अपनाएंगे नहीं’ वे चाहती हैं कि युवतियां सुंदर तरीके से साड़ी पहनें, और सनातन धर्म को गर्व से अपनाएं।

Tags: Ishika TanejaSanatan DharmaSpirituality
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना?  जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Mantra Chanting: खुद मंत्र बोलना बेहतर या मोबाइल पर सुनना? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Mantra Chanting: आज के डिजिटल दौर में लोग पूजा-पाठ और ध्यान के लिए मोबाइल फोन का खूब इस्तेमाल करने लगे...

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

by Vinod
October 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वो इधर-उधर की बात नहीं करते। जुबान से कभी भी अपने विरोधियों के खिलाफ अपशब्द नहीं बोलते। तर्कों...

राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

राजा भैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ऐसा क्या दिया बयान, जो देश-दुनिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
July 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।...

Funeral Rules:जब किसी अपने की हो जाए मृत्यु,जानिए परिवार को निभाने होते हैं कौन से ज़रूरी नियम

Funeral Rules:जब किसी अपने की हो जाए मृत्यु,जानिए परिवार को निभाने होते हैं कौन से ज़रूरी नियम

by Sadaf Farooqui
May 3, 2025

Funeral Rules: सनातन धर्म में जीवन की हर छोटी-बड़ी बात के लिए नियम तय किए गए है।फिर चाहे वो जन्म...

Religion News: जाने कौन सा है वो भारत का रहस्यमयी पर्वत जिसका ज़िक्र रामायण से लेकर महाभारत तक में हुआ है

Religion News: जाने कौन सा है वो भारत का रहस्यमयी पर्वत जिसका ज़िक्र रामायण से लेकर महाभारत तक में हुआ है

by Sadaf Farooqui
April 18, 2025

Religion News: हिमालय की विशाल और रहस्यमयी पहाड़ियों में गंधमादन पर्वत एक ऐसा जगह है जिसे भारत का सबसे रहस्यमयी...

Next Post
Badaun

Badaun crude oil: बदायूं में कच्चे तेल का विशाल भंडार! सरकार के खजाने में होगी भरमार

Justin Bieber

जस्टिन बीबर की आदतों से तंग आकर पत्नी हैली ने मांगी 2600 करोड़ की एलिमनी, तलाक की खबरों ने पकड़ा ज़ोर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist