Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए कपल ने बनाई डबल-डेकर कार, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

एक कपल ने महाकुंभ मेले के लिए डबल-डेकर कार बनाई, जिसमें घर जैसी सारी सुविधाएं हैं। किचेन, बाथरूम और सोलर पैनल जैसी चीज़ों के साथ ये यात्रा और भी आरामदायक बन गई। आनंद महिंद्रा भी इस खास जुगाड़ से खुश हुए और ट्विटर ( X) पर तारीफ भी की। कपल ने इसे 2 लाख में तैयार किया।और अब महाकुंभ का मजा ले रहे हैं।

by Ahmed Naseem
January 26, 2025
in महाकुंभ 2025
Kumbh
Share on FacebookShare on Twitter

 Mahakumbh 2025:महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो चुका है और इस बार लाखों लोग प्रयागराज में आए हैं। ऐसे में लंबी यात्रा और रुकने की तैयारियां बहुत जरूरी होती हैं। लेकिन इस बार एक कपल ने कुछ अलग सोचा और अपनी यात्रा को और भी आसान और आरामदायक बना लिया। उन्होंने अपनी महिंद्रा कार को डबल-डेकर कार बना के तैयार की है। जिसमें उन्होंने अपनी पूरी घर जैसी सुविधा बना ली है।

घर जैसा माहौल

इस डबल-डेकर कार में रसोई, बाथरूम और कई जरूरी चीजें हैं। यानी आप समझ सकते हैं कि यह कार एक छोटे घर जैसा बन चुका है। इस कार में एक छोटा सा किचन है, जहां गैस और दूसरे जरूरी सामान हैं। साथ ही, सोलर पैनल भी लगाया गया है, जिससे कार और टेंट की बिजली की सारी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। बस, इस जुगाड़ के साथ कपल ने अपनी यात्रा को बेहद आरामदायक बना लिया है।

RELATED NEWS

No Content Available

आनंद महिंद्रा भी हो गए प्रभावित

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखिए, आनंद महिंद्रा भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने ट्विटर (X) पर लिखा, मैं हमेशा इस तरह के नई सोच और विचारों हमेशा से आकर्षित होता हूं, लेकिन जब यह महिंद्रा की गाड़ियों पर आधारित होते हैं, तो यह मुझे और भी ज्यादा पसंद आता है।उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कपल के परिवार की कहानी

यह कपल अपनी यात्रा के दौरान अपने तीन बच्चों के साथ है। दो बच्चे शादीशुदा हैं, और एक बच्चा विदेश में रहता है। पिछले छह महीने से यह कपल इस कार में घूम रहा है, और अब महाकुंभ मेले में एक महीने तक रुकने का प्लान है। इसके बाद उनका नेपाल जाने का भी इरादा है।

कितना खर्च हुआ और क्या खास है?

इस डबल-डेकर कार को घर जैसा बनाने में कपल ने 2 लाख खर्च किए हैं। इसमें 1 लाख टेंट बनाने पर और 1 लाख रसोई और बाकी सामान पर खर्च हुए हैं। इस कार में कपल ने एक महीने का राशन साथ लिया है और सब्जियों जैसी चीज़ों को उन्होंने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मंगवाया है। इस तरह महाकुंभ जैसे बड़े मेले में रहने के लिए उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

Tags: Double-Decker CarInnovationKumbh Mela
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
Roorkee News: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विधायक खानपुर के कार्यालय में तोड़फोड़ का विडियो वायरल

Roorkee News: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विधायक खानपुर के कार्यालय में तोड़फोड़ का विडियो वायरल

Jharkhand Board Exams

झारखंड में कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, नया नोटिस जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist