मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के साथ करें प्रयागराज की इन 5 ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन, अपनी यात्रा को बनाएं यादगार

Mahakumbh 2025 : यदि आप भी इस दिव्य महाकुंभ में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो संगम में पवित्र डुबकी और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के बाद, प्रयागराज की ऐतिहासिक इमारतों की सैर जरूर करें।

by Kirtika Tyagi
जनवरी 12, 2025
in Latest News, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की भव्य शुरुआत होने जा रही है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस 54 दिन लंबे आयोजन में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यदि आप भी इस दिव्य महाकुंभ में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो संगम में पवित्र डुबकी और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के बाद, प्रयागराज की ऐतिहासिक इमारतों की सैर जरूर करें।प्रयागराज न केवल गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की ऐतिहासिक धरोहरें भी अद्वितीय हैं। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में, जो आपके महाकुंभ अनुभव को और भी यादगार बना सकती हैं।

1. इलाहाबाद किला

मुगल सम्राट अकबर द्वारा 1583 में निर्मित यह किला संगम क्षेत्र के समीप स्थित है। इसके भीतर अक्षय वट और भूमिगत मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल भी हैं। संगम में स्नान और लेटे हनुमान जी के दर्शन के बाद इस किले की भव्यता का अनुभव करना न भूलें।

RELATED NEWS

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

जनवरी 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

जनवरी 5, 2026

2. खुसरो बाग

प्रयागराज जंक्शन के नजदीक स्थित खुसरो बाग मुगलकालीन स्थापत्य का उत्कृष्ट नमूना है। यहां मुगल शहजादा खुसरो, उनकी बहन और उनकी मां के मकबरे मौजूद हैं। खुसरो बाग में इलाहाबाद के प्रसिद्ध अमरूद के पेड़ भी हैं। महाकुंभ के दौरान यह बाग आपकी यात्रा का एक शांत और सुंदर पड़ाव बन सकता है।

3. भारद्वाज आश्रम

त्रेतायुग में भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास के दौरान इस पवित्र आश्रम में विश्राम किया था। बालसन इलाके में स्थित इस ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करके आप अपने महाकुंभ अनुभव को आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध बना सकते हैं।

4. आजाद पार्क

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की वीरगाथा को समर्पित यह पार्क प्रयागराज का गौरव है। यहीं पर आजाद ने आखिरी गोली खुद को मारकर अपने प्राणों की आहुति दी थी। पहले इसे अल्फ्रेड पार्क के नाम से जाना जाता था। इस पार्क में विक्टोरिया मेमोरियल भी है, जो अंग्रेजों की स्थापत्य कला का उदाहरण है।

5. इलाहाबाद संग्रहालय

यह संग्रहालय प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति का खजाना है। यहां आपको पहली शताब्दी से संबंधित मूर्तियां और अवशेष देखने को मिलेंगे। इसमें चंद्रशेखर आजाद की पिस्तौल और विभाजन के समय मिली दुर्लभ वस्तुएं भी संरक्षित हैं। साथ ही, आनंद भवन, जो नेहरू परिवार का निवास स्थान था, भी देखने लायक है। महाकुंभ के इस पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगाने के साथ-साथ इन ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना एक अद्वितीय अनुभव होगा।

 

 

 

Tags: mahakumbh 2025Prayagraj
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित...

Prayagraj

फौजी का ‘लव जिहाद’! शादी का झांसा देकर नाबालिग को मारा, लाश के ऊपर से गया शॉपिंग करने!

by Mayank Yadav
नवम्बर 18, 2025

Prayagraj minor murder: प्रयागराज में एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की सनसनीखेज हत्या ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सेना...

Next Post
Laurene Powell

Laurene Powell News: स्टीव जॉब्स की पत्नी को काशी-विश्वनाथ का शिवलिंग चुने से किया मना... क्या लौरेन के हुआ भेदभाव?

Los Angeles fire

America में बीमा कंपनियां का निकल जाएगा दिवाला, लास एंजेलिस में लगी भयंकर आग का असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist