Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं, और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी भी अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे। सचिन मोदी ने महाकुंभ में कबीर भजन गाकर भक्तिमय माहौल में चार चांद लगा दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि सचिन मोदी ने महाकुंभ में पूरी सादगी के साथ एक सामान्य श्रद्धालु की तरह भाग लिया। उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आए।
महाकुंभ में PM मोदी के भतीजे सचिन मोदी ने गाया कबीर भजन, दोस्तों संग पहुंचे प्रयागराज, Video हुआ वायरल

