शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Tirupati Temple : तिरुपति मंदिर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

Tirupati Temple :  तिरुपति मंदिर में आग लगने की एक घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार, आग लड्डू काउंटर के पास लगी, जिसके कारण भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।

by Kirtika Tyagi
जनवरी 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025

Tirupati Temple :  तिरुपति मंदिर में आग लगने की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, कि आग लड्डू काउंटर के पास लगी थी, जिसके कारण भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो कि कंप्यूटर सेटअप से जुड़े UPS में हुआ था। प्रशासन आग को बुझाने में जुटा हुआ है और फायर ब्रीगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है, जो आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, यह घटना एक और दुखद पल है क्योंकि तिरुपति मंदिर में 8 जनवरी को भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जब वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मच गई थी। इस दुर्घटना में 6 लोग जान गंवा बैठे थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इस भगदड़ में 4,000 से ज्यादा भक्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था, जो तिरुपति में विशेष दर्शन के लिए टोकन प्राप्त करने की होड़ में थे। इस घटना के बाद से मंदिर प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से बेहद सतर्क हो गया था और मंदिर के चारों ओर हाई अलर्ट घोषित किया गया था। बावजूद इसके, आज एक और गंभीर घटना ने प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना दिया है।

RELATED NEWS

No Content Available

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ितों के लिए किया ये

8 जनवरी के हादसे के बाद, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ितों के लिए राहत उपायों के आदेश दिए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिजनों को एक नौकरी देने की घोषणा की थी। साथ ही, उस हादसे की न्यायिक जांच का आदेश भी दिया गया था। इसके बाद कई अधिकारियों को निलंबित और स्थानांतरित किया गया।

Tags: tirupati mandirTirupati Temple

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
benefits of drinking water

Health tips : जल ही जीवन है, जानिए आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका ,मात्रा और समय

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 : यूपी रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा, प्रयागराज शहर से मेला क्षेत्र तक होगी फ्री यात्रा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In