मुंबई। हाल ही में कांग्रेस से अलग हुए Maharashtra के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के आज वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।मिली जानकारी के अनुसार अशोक चव्हाण आज दोपहर करीब 12 बजे मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय पहुँच पार्टी की सदस्यता लेंगे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। गौरतलब है कि अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी सभी पदों से इस्तीफा दे पार्टी से किनारा हो लिया था। जिसके बाद मीडिया में चव्हाण के भाजपा में जाने की अटकलें चल रहीं थी। उधर खबर है की भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजेगी। आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल वो राज्यसभा के लिए नामांकन भी करेंगे।
पार्टी विधायक पद से भी देंगे इस्तीफ़ा
इससे पहले Maharashtra के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र लिख अपना इस्तीफा महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पाटिल को सौंपा। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के साथ साथ पार्टी के विधायक के रूप में इस्तीफा दे देने की बात कही है। इसके लिए वो सोमबार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से भी मुलाकात की। बुधवार को वो भाजपा से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
ये भी पढ़ें; बीजेपी नेता नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, आज भरेंगे नामांकन
राजनीतिक सफर
- 1986 से 1995 तक Maharashtra प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और महासचिव
- 1999 से मई 2014 तक तीन कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में कार्यरत।
- 8 दिसंबर 2008 से लेकर 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत।
- 2014 के आम चुनावों में चव्हाण नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए
- 2019 में भाजपा के प्रताप पाटिल चिखलीकर से हारे