उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर कोहरे के चलते हादसा हुआ है। हाईवे पर कोहरे की वजह से ट्रक चालक की लापरवाही से एक के बाद एक लगभग 10 गाड़ियां आपस में टकरा गयी।हालांकि हादसे में किसी की मौत की कोई खबर सामने नहीं आयी पर कई लोगों को चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामलें में जुट गयी।
घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
ठंड़ बढ़ते ही देश में घने कोहरे से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में भी इसका कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार और कोहरे का कहर लोगों की मौत की वजह बना हुआ है। यहां घने कोहरे के चलते शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 9 -10 गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे में कई लोगों को गंभीर रुप से चोट आई
बताया जा रहा है की शनिवार की सुबह नौ बजे के आसपास पंचकूला देहरादून हाईवे पर कोहरे में ओवरटेक कर रहें ट्रक चालक के चलते ये हादसा हुआ है। ओवरटेक की वजह से अचानक दूसरी गाड़ी ने ब्रेक लगाया और इसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियां एक के बाद एक दूसरे से टकराती चली गईं। ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कई लोगों को गंभीर रुप से चोट आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल रैफर किया गया। करबीन आधा दर्जन से ऊपर गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
पुलिस ने बताया किसी के मौत की कोई खबर नहीं
घटना के संबंध में मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हादसे में किसी के मौत की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की पूरी जानकारी कराई जा रही है।