उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिला सुल्तानपुर (Sultanpur) में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी अपने विधायकों से खफा हैं। सुल्तानपुर में आज अपने दौरे के चौथे दिन उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया।
उनसे जब सवाल हुआ कि जनता दर्शन में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है क्या कारण हो सकता है? उन्होंने कहा मुझे लगता है प्रशासन के लोग अपना काम कर नहीं रहे हैं।
बताते चलें कि उन्होंने आगे कहा कि 90 फीसदी जो शिकायतें आ रही है वो लेखपालों की ही आ रही है। जमीन की लड़ाई बढ़ती जा रही है। मैने सोचा था हमारे विधायक आ जाएंगे तो यह कम होता जाएगा वो काम बांटेंगे।
लेकिन मैने देखा है कि 100, 200 और 400 शिकायतें हैं रोज की रोज यह बहुत खतरनाक है। DM को लेखपालों के साथ बैठकर कुछ इसका उपाय ढूंढना पड़ेगा क्योंकि एक इंसान के ऊपर रहना है बेवकूफी है।आदिवासी महिला को राष्टपति पद के लिए उतारने की किया सराहना
तो वहीं मेनका गांधी ने BJP द्वारा राष्टपति पद के लिए आदिवासी महिला को उतारने पर कहा कि बहुत अच्छी बात है हम लोगो को आदिवासियों के लिए और कुछ करना भी चाहिए। वही सामुदायिक शौचालयों के बंद पड़े होने और गंदगी होने पर उन्होंने कहा कि मैं जब इंस्पेक्शन पर जाती हूं तो बंद पड़े रहते हैं या बहुत गंदे होते हैं।
कोई सफाई तो कर नहीं रहा है पता नहीं इसका उपाय क्या है। लोग अगर गंदगी में खुश हैं इन चीजों की इज्जत नहीं कर रहे तो हम क्या कर सकते हैं। दूसरी बात यह है बहुत सारे प्रधानों ने अपने रिश्तेदारों को केयर टेकर बना दिया है। ऐसे इंसान को रखना था जो आकर सफाई को देखता।
साथ ही साथ अवगत कराते चलें कि सांसद मेनका गांधी आज इसौली विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थी। उन्होंने बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सफलेपुर गांव में चौपाल लगाया। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।
इस मौके पर सफलेपुर प्रधान कुसुम यादव, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, भाजपा नेता विकास शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, राजेश पांडे, बैजनाथ उर्फ करिया यादव, मोनू तिवारी, नंदू यादव, थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह, वलीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा व भाजपा नेता अवधेश दुबे आदि उपस्थित रहे।