Mark Zuckerberg news: फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्मस के शेयरों में गुरुवार को करीब 24 फीसदी गिरावट हुई है। कंपनी की जितनी कमाई थी उससे ज्यादा घाटे में है अब। साथ ही कंपनी का कहना है कि उसका डिजिटल एड बिजनस ठीक नहीं चलरहा है जिससे आने वाले दिनों में भी सेल्स में गिरावट आने की आशंका है।
शेयरों में गिरावट की वजह से कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी गुरुवार को 11.2 अरब डॉलर यानी 92,355 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में कुल 87.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से अधिक है। ब्लूमर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 84 अरब डॉलर है। इस गिरावट से जकरबर्ग दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें से 28 वें स्थान पर पहुंच गए है।
वहीं इसी तरह लगातार तीसरी तिमाही में फेसबुक के रेवेन्यू में गिरावट आई है। कंपनी की मेटावर्स लिंक्ड यूनिट को भी अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इस साल इसमें नौ अरब डॉलर का नुकसान हुआ है जबकि 2021 से इसमें 20 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। चौथी तिमाही में भी कंपनी का रेवेन्यू 30 से 32.5 अपब रहने का अनुमान है जो एनालिस्ट की उम्मीदों से कम है। गुरुवार की गिरावट से मेटा की मार्केट वैल्यू में 80 अरब डॉलर की गिरावट आई। अक साल में मेटा के शेयरों में 67 फीसदी गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 700 अरब डॉलर गिर चुका है। पिछले साल सितंबर में कंपनी का मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर था जो अब 268 अरब डॉलर रह गया है। इससे जकरबर्ग की नेटवार्थ में भी काफी गिरावट आई है। कभी दुनिया के तीसरे बड़े रईस रहे जकरबर्ग अब 28वें नंबर पगक खिसक गए है। इस साल उनकी नेटवार्थ में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। मेटा भी अमेरिका की टॉप 20 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है।
जेफ बेजोस की नेटवर्थ भी गिरी
गुरुवार को दूसरे टेक शेयरों में भी काफी गिरावट आई। ऐमजॉन के शेयरों में भी चार फीसदी से अधिक गिरावट आई। इससे कंरनी के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 4.68 अरब डॉलर गिरकर 134 अरब डॉलर रह गई है। इससे पहले बुधवार को भी उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई थी और वह अमीरों की लिस्ट मे तीसरे नंबर पर खिसक गए थे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 58.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। दूसरे नंबर पर मौजूद बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में भी गुरुवार को 2.99 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 142 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 212 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच भारत और ऐशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 29.5 अरब डॉलर की तेजी आई यह 125 अरब डॉलर पहुंच गई। अडानी की नेटवर्थ में इस साल 48.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस साल वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस हैं। इस बीच देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गए है। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 56.7 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह 84 अरब डॉलर पहुंच गई।