Janmashtami: दुल्हन की तरह सजी मथुरा नगरी, देश-विदेश से पर्व मनाने पहुंचे श्रद्धालु

शुक्रवार यानी 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण का बेहद खास होता है। देशभर में जन्माष्टमी का तैयारियां चल रही है। लोग कान्हा की बाल स्वरूप मूर्ति घर ला रहे है। भगवान कृष्ण के स्वागत में घरों को सजाया जा रहा है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि मथुरा को में भी कान्हा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है।

Devotees throng to pay obeisance to Lord Krishna at Sri Krishna Janamsthan temple on the occasion of Sri Krishna Janamashtami festival in Mathura on August 28, 2013. (Photo:IANS)

जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जन्माष्टमी श्री कृष्ण जन्म उत्सव के पावन पर्व पर मथुरा शहर के प्रत्येक चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ ही जगह जगह पर सांस्कृतिक प्रोग्राम की तैयारियां की जा रही है।

देश-विदेश से आए श्रद्धालु

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों कान्हा की जन्म भूमि पर आकर मथुरा की साज-सज्जा को देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा है।

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने विष्णु के 8 अवतार के रुप में जन्म लिया था। द्वापर युग में भाद्रपद महिने के आठवें दिन कृष्ण पक्ष की अर्द्धरात्रि में माता देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।

माना जाता है कि माता देवकी कृष्ण जी के जन्म के इंतजार में भूखी रही थी। उनके जन्म के बाद ही उन्होंने खाना खाया था। तब से ही भाद्रपद महिने के आठवें दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस लोग हिंदू परंपरा के अनुसार व्रत रखते है और अर्द्धरात्रि को गाय के दूध से व्रत खोलते है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की खुशी में मिठाई बांटते है और खाते है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को दुल्हन की तरह सजाने के दिशा निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़े-10 हजार मुस्लिम कारीगर वृंदावन में बना रहे कान्हा की पोशाक, दुनियाभर से आ रही भारी डिमांड

Exit mobile version