Meerut: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बैठी पंचायत बनी जंग का अखाड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे और बरसे पत्थर, देखे Video

पति-पत्नी या आपसी पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों को लेकर अक्सर गांव में या फिर कॉलोनी में पंचायत बैठती है। कई बार मसला सुलझ जाता है तो कईं बार मसला उलझ जाता है। ऐसा ही एक मामला मेरठ की एक कॉलोनी से सामने आया है। जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर पंचायत बैठी थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद पंचायत जंग का अखाड़ा बन गई। दरअसल पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। मामला इतना बढ़ गया कि जमकर पत्थर भी बरसे।

5 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

इस दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इस झगड़े का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार परतापुर निवासी इलियास ने अपनी बेटी आसमां की शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी बिलाल के साथ 5 साल पहले की थी।

कुछ समय से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है। जिसके चलते 8 महीने पहले आसमां अपने पिता के घर भी चली गई थी। जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था।

घटना में 6 लोग के घायल

इसी बीच दोनों पक्षों में सुलह को लेकर आसमां और बिलाल के परिजनों की समर गार्डन में पंचायत बैठाई गई। लेकिन इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से जमकर  लाठी-डंडे चलने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे पर पत्थर भी फेंकने लगे।

वहीं इस घटना में 6 लोग के घायल हो गए। जिसके बाद पारिवारिक मामला पुलिस तक जा पहुंचा। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version