Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मेरठ

Blue drum murder case: पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, हुई नॉर्मल डिलीवरी

जेल में बंद मुस्कान ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में नॉर्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुस्कान की बच्ची के पितृत्व को लेकर अब डीएनए टेस्ट की संभावना जताई जा रही है।

by SYED BUSHRA
November 25, 2025
in मेरठ
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Jail Inmate Muskan Delivered Baby: मेरठ में पति की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान को सोमवार, 24 नवंबर की सुबह अचानक तेज लेबर पेन हुआ। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी जांच कर रही थी। शाम करीब 7 बजे मुस्कान ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर शुरू से ही नॉर्मल डिलीवरी की कोशिश कर रहे थे और उनकी मेहनत सफल रही।

मुस्कान का मामला पहले से ही काफी चर्चा में है। वह अपने पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मौत के घाट उतारा और फिर दोनों हिमाचल घूमने चले गए। इस दौरान मुस्कान और साहिल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें दोनों नाचते और मस्ती करते दिखाई दिए। उनकी होली की एक वीडियो ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

RELATED NEWS

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

June 9, 2026
Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

May 28, 2026

जिस दिन मुस्कान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, उसी समय वह गर्भवती थी। वारदात के लगभग नौ महीने बाद उसने बेटी को जन्म दिया। जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान को नियमित तौर पर मेडिकल कॉलेज में चेकअप के लिए ले जाया जाता था। जेल में भी डॉक्टरों द्वारा बताई गई डाइट, दवाइयाँ और जरूरी देखभाल दी जा रही थी। गर्भावस्था के दौरान उससे जेल में कोई शारीरिक काम नहीं कराया जा रहा था।

यह मामला इसलिए और गंभीर है क्योंकि मुस्कान ने पति की हत्या के बाद सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर एक बड़े नीले ड्रम में भर दिया था। बाद में उसने ड्रम में सीमेंट डालकर उसे सील कर दिया। हत्या के तुरंत बाद वह और साहिल हिमाचल घूमने चले गए। लगभग 15 दिन बाद जब दोनों वापस लौटे तब इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अब मुस्कान की बेटी के जन्म के बाद एक नया सवाल खड़ा हो गया है कि बच्ची का वास्तविक पिता कौन है। सौरभ के परिवार ने पहले ही कहा है कि यदि बच्ची सौरभ की है, तो वे उसे अपना लेंगे। लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है ताकि पितृत्व की पुष्टि हो सके।

यह पूरा मामला अब फिर से सुर्खियों में है और पुलिस तथा मेडिकल टीम दोनों आगे की प्रक्रिया को लेकर सतर्क हैं।

Tags: Meerut NewsMuskan murder case
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

by SYED BUSHRA
May 28, 2026

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 17 साल की...

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Gaming Addiction Turns Fatal: मोबाइल गेम खेलने की लत कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक दर्दनाक मामला मेरठ से...

शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद विरोध में मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

Meerut: शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद ,विरोध में हिंदू मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

by Kanan Verma
November 29, 2025

शाहिद कुरैशी ने थापर नगर की गली नंबर-7 में एक मकान करीब ₹1 करोड़ में ख़रीदा, जिसके साथ उसने रजिस्ट्री...

Meerut News: दिखा काला धुआं और खुली मौत की हकीकत, बीड़ी से लगी आग में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Meerut News: दिखा काला धुआं और खुली मौत की हकीकत, बीड़ी से लगी आग में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
November 20, 2025

Tragic Incident in Meerut: मेरठ के साकेत क्षेत्र के शर्मा नगर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली...

Next Post
State Honors: 300 से अधिक फिल्में करने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र को पद्मभूषण मिला लेकिन क्यों नहीं मिला राजकीय सम्मान

State Honors: 300 से अधिक फिल्में करने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र को पद्मभूषण मिला लेकिन क्यों नहीं मिला राजकीय सम्मान

Volcanic Ash impact: क्या इथियोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत पर पड़ेगा, उड़ान सेवाएं प्रभावित, DGCA ने जारी की एडवाइजरी

Volcanic Ash impact: क्या इथियोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत पर पड़ेगा, उड़ान सेवाएं प्रभावित, DGCA ने जारी की एडवाइजरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist