मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meerut News: दिखा काला धुआं और खुली मौत की हकीकत, बीड़ी से लगी आग में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

मेरठ में हेड कांस्टेबल विभोर पंवार की बीड़ी से रजाई में लगी आग के कारण दर्दनाक मौत हो गई। कमरा अंदर से बंद था, इसलिए इसे दुर्घटना माना गया। परिवार सदमे में है

by SYED BUSHRA
नवम्बर 20, 2025
in मेरठ
Share on FacebookShare on Twitter

Tragic Incident in Meerut: मेरठ के साकेत क्षेत्र के शर्मा नगर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल विभोर पंवार अपने किराए के कमरे में आग लगने से जिंदा जल गए। देर रात कमरे से उठता धुआं देखकर पड़ोसी स्तब्ध रह गए। जब दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे, तो विभोर का शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था।

कैसे हुआ हादसा

शामली के नाला गांव के रहने वाले 2011 बैच के हेड कांस्टेबल विभोर पंवार करीब दो महीने पहले शर्मा नगर में किराए के घर में रहने आए थे। उनके साथी हेड कांस्टेबल सतीश फिलहाल छुट्टी पर थे। सोमवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद लगभग 10 बजे विभोर ने कमरे में बीड़ी जलाई। उसी दौरान रजाई में आग पकड़ ली। बताया जाता है कि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और दूसरी रजाई ओढ़ ली। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया भी कि रजाई में आग लग गई थी। शायद उस समय उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि आग इतनी खतरनाक हो जाएगी।

RELATED NEWS

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

सितम्बर 17, 2026
Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

सितम्बर 17, 2026

सुबह दिखा काला धुआं और खुली मौत की हकीकत

रात बीत गई, लेकिन सुबह करीब 3:30 बजे मकान मालिक संजय शर्मा ने कमरे से घना धुआं उठता देखा। उन्हें अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़वाया।
अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था।विभोर की गर्दन के नीचे का लगभग पूरा शरीर जलकर कोयला हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे से एक खाली शराब की बोतल, पानी की बोतल, दो जली हुई रजाइयां और जला हुआ पलंग मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने इस घटना को स्पष्ट दुर्घटना माना है।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही पिता जयकुमार सिंह, भाई आशीष और अन्य रिश्तेदार मेरठ पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विभोर की जिंदगी पहले ही कई दर्दनाक झटके देख चुकी थी। उनकी पहली पत्नी की मौत एक वर्ष पहले हो गई थी। उनसे दो बच्चे हैं—8 साल की बेटी और 6 साल का बेटा शिवांश। हाल ही में उन्होंने दिल्ली की अंशू से दूसरी शादी की थी। उनके दोनों छोटे भाई निखिल और आशीष भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिवार और ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक मदद और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है।

ईमानदारी और मिलनसार स्वभाव के लिए याद किया जाएगा

गांव वालों ने बताया कि विभोर बहुत सरल, मिलनसार और ईमानदार इंसान थे। गांव आते ही युवाओं को अच्छी राह की सीख देते थे। पढ़ाई में तेज होने के कारण उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी की थी। वह हर सप्ताह घर आकर परिवार के साथ समय बिताते थे।

Tags: Meerut Newstragic incident
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Meerut Hotel Death: मेरठ में एक होटल के कमरे से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक ने...

Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Bee Attack : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में शहद निकालने गए युवक की जान चली गई। बताया जा रहा...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

मेरठ में कॉलेज जा रही एक छात्रा को रास्ते में एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि युवक ने...

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Illegal Construction: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Next Post
दिल्ली में तीन स्कूलों में बम की अफवाह से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट

दिल्ली में तीन स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट

भारत को बड़ा झटका: शुभमन गिल ruled out,

IND vs SA: शुभमन गिल ruled out, अब रिषभ पंत संभालेंगे कप्तानी की कमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In