Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, दो गाड़ी से ज्यादा बरामद हुई ब्रांडेड शराब

मेरठ में शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के घर पर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। सीओ सदर संतोष सिंह के नेतृत्व में आबूलेन क्षेत्र में स्थित तीन घरों पर छापेमारी के दौरान लाखों रुपये कीमत की भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब और बियर बरामद की गई।

by Akhand Pratap Singh
April 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Merrut
Share on FacebookShare on Twitter

Merrut News: मेरठ में शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के घर पर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। सीओ सदर संतोष सिंह के नेतृत्व में आबूलेन क्षेत्र में स्थित तीन घरों पर छापेमारी के दौरान लाखों रुपये कीमत की भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब और बियर बरामद की गई। यह शराब 31 मार्च के बाद होने वाले नए शराब ठेकों के आवंटन से पहले अवैध तरीके से स्टॉक की गई थी।

लाखों की ब्रांडेड शराब हुई बरामद 

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने दो से अधिक पिकअप गाड़ियों में भरी ब्रांडेड शराब और बियर जब्त की जिसमें रेड रेबल, ब्लैक डॉग, 100 पाइपर्स, VAT 69 जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। अनुमानित तौर पर बरामद शराब और बियर की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मनीष जायसवाल जिसके नाम पर मेरठ में 7 शराब और बियर ठेके हैं उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि उसने आवंटन से पहले कई घरों में शराब का अवैध स्टॉक जमा किया था।

यह भी पढ़े: शाहजहांपुर में 15 दिनों से गायब 8 वर्षीय ऋतिक का खेत में मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

सीओ सदर संतोष सिंह (Merrut News) ने बताया, “हमारी टीम को सूचना मिली थी कि मनीष जायसवाल ने अवैध तरीके से ब्रांडेड शराब और बियर का स्टॉक अपने घरों में रखा है। छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

पुलिस का मानना है कि यह शराब नई ठेकों के आवंटन से पहले बाजार में भेजने की तैयारी के तहत स्टॉक की गई थी। मनीष जायसवाल से पूछताछ जारी है और उसके ठेकों से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई शराब के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags: Merrut News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Muslim Cab Driver

कैब में वक्फ बोल रहे थे रिटायर्ड कर्नल, मुस्लिम ड्राइवर को आया गुस्सा... फिर गाड़ी में मच गया कोहराम!

chanakya niti

Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों पर चुपचाप कर लें अमल, स्वर्ग में भी मिलेगा आदर-सम्मान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist