छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह में पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वंत्रदेव सिंह, छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज ने आयोजित छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वीं जयंती पर मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह किया। इस समारोह में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरसराय भी शामिल हुए। जहां उन्होंने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वही जलशक्ति मंत्री ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

क्या बोले जलशक्ति मंत्री ?

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बच्चों के लिए कहा कि शिक्षा से हर युवा अपने समाज और देश को ऊंचाई तक ले जा सकता है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप पटेल ने कहा कि जीवन में मूल मंत्र जरूर होना चाहिए और हरेक व्यक्ति को आत्मनिर्भर की सोच रखनी चाहिए। खासकर युवा पीढ़ी को इस पर जोर देना जरूरी है, इस दौरान क्षेत्रीय विधायक,जवाहर राजपूत व माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं के अलावा कुर्मी क्षत्रिय समाज के जनप्रतिनिधि और सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version