मध्यप्रदेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बजरंग दल के खिलाफ विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बजरंगदल का पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही देशद्रोह का मामला दर्ज कराएंगे।
मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह
इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास अथाह बेनामी संपत्ति है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस के नौ सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में उन्होंने राज्य में जीत का दावा किया।