सुल्तानपुर। आज यानि बुधवार को सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के अंतिम दिन के दौरे पर थी। उन्होंने यहां कूरेभार, धनपतगंज और बल्दीराय ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। सरकार के निर्देश पर आज ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ था लेकिन इसमें अधिकारी नदारद मिले तो सांसद ने फोन पर उन्हें फटकार लगाया है।
दरअसल, आज कूरेभार ब्लॉक में जब सांसद ब्लॉक दिवस में पहुंची तो यहां जेई मौजूद नहीं थे। जिस पर मेनका गांधी ने उच्च अधिकारियों को फोन किया और कहा ‘कि जब सरकार का आदेश है आपके जेई को 10 बजे मौजूद होना था तो वो क्यों यहां नहीं हैं। आप चाहते हैं मैं सस्पेंड के लिए ऑर्डर लिखूं। 15 मिनट में पहुंच जाए’।
वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए मेनका गांधी ने अमृत महोत्सव पर कहा ‘कि लोगो ने बहुत उत्साह दिखाया। लोगो में फिर से नई ऊर्जा आई है। प्रधानमंत्री का यह आइडिया बहुत अच्छा था। सुल्तानपुर में ब्लॉक दिवस पर लोगो के कम आने पर उन्होंने हैरानी जाहिर की। कहा अधिकारी सब आएंगे हम इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं’।
वहीं, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह भी सांसद के साथ धनपतगंज ब्लॉक पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘हम सांसद के साथ शिकायत मिलने पर उन गांव में जाएंगे और देखेंगे की पांच सालों में क्या विकास हुआ है, यह वहीं स्थलीय निरीक्षण में मालूम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टजब से सांसद आई हैं, योगी सरकार आई है धनपतगंज में माफिया राज खत्म हुआ है’।