Mumbai News: एक तरफ जहां पुलिस ने पुणे पोर्श केस आरोपी नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं उसके दादा के खिलाफ भी मुंबई की विशेष अदालत में केस चल रहा है। दरअसल वह 2009 में शिवसेना नेता अजय भोसले पर हुई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन के साथ मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2009 को जब भोसले चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। तब दो बाइक सवार लोगों ने उनकी कार पर गोलियां बरसाईं थीं। इस गोलीबारी में भोसले तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर शकील सैय्यद गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पुणे के बैंड गार्डन थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
इसके बाद भोसले के हमलावरों की पहचान की गई। वे राजन के सहयोगी फरीद तनाशा से जुड़े हुए थे। जिसके बाद जांच में नाबालिग लड़के के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल की भूमिका सामने आई। कथित तौर पर सुरेंद्र का अपने भाई आर.के अग्रवाल के साथ जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को खत्म करने के लिए उसने छोटा राजन के गुर्गे से मदद मांगी।
यह भी पढ़ें : बालिग या नाबालिग किस आधार पर आएगा कोर्ट का फैसला, पुणे पोर्श कांड पर टिकी है सबकी निगाहें
दावा किया गया कि सुरेंद्र ने कथित राजन सहयोगी विजय तांबट के साथ भी कई बैठकें कीं। इस प्रकार, आरोपियों ने कथित तौर पर भोसले पर हमला करने की साजिश रची जो सुरेंद्र के भाई का करीबी दोस्त था।
अप्रैल 2023 में शुरू हुई थी मामले की सुनवाई
अक्टूबर 2015 में राजन की गिरफ्तारी और उसके प्रत्यर्पण के बाद गैंगस्टर से जुड़े सभी मामलों को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद मई 2017 में सीबीआई ने एक नया मामला दर्ज किया था। चूंकि मुंबई (Mumbai News) में राजन के खिलाफ बहुत सारे मामले दर्ज थे, इसलिए सभी मुकदमे शहर की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिए गए। इस मामले को भी 2020 में मुंबई की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया था। मामले की सुनवाई पिछले साल अप्रैल में ही शुरू हुई थी। फिलहाल प्रॉसिक्यूशन ने मामले में 12 गवाहों से पूछताछ की है और सुरेंद्र जमानत पर बाहर है।
यह भी पढ़ें : Most Wanted Arrested : रामलला के दर्शन करने पहुंचे MP के मोस्ट वांटेड को पुलिस ने किया गिरफ्तार