नई दिल्ली: (Mint Leaves Benefits ) गर्मियों के मौसम में अक्सर कुछ ठंडा पीने का मन करता है। गर्मी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ अपना रुख करते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। इन ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई हानिकारक नुकसान हो सकते हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में ऐसे फूड्स और पेय का अधिक सेवन करना चाहिए जो शरीर को प्राकृतिक तौर से ठंड़क पहुंचाते हो। इन प्राकृतिक चीजों में से पुदीना (Mint) भी एक है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर घरों में पुदीने की चटनी बनाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। आज के इस लेख में जानेंगे पुदीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।
पुदीने के पत्ते कई लाभ से भरे होने के साथ-साथ कही ज्यादा सुगंधित भी होते हैं। पुदीने के पत्तो में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके पत्तो में मेन्थॉल भी पाया जाता है। (Mint Leaves Benefits ) पुदीने के पत्ते ही नहीं बल्कि इसका पानी भी सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। चलिए जानते हैं पुदीने के पानी से होने वाले लाभ के बारे में।
अस्थमा को करे कंट्रोल
अस्थमा और एलर्जी से ग्रस्त लोगों के लिए पुदीने का पानी बहुत उत्तम होता है। इसके पानी में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। (Mint Leaves Benefits ) पुदीने का पानी पीने से फेफड़ों में जमा बलगम भी आसानी से साफ हो जाता है। इसके सेवन के लिए पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों को उबालकर पीने से अस्थमा और एलर्जी की समस्या को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलती है।
पाचन तंत्र को रखे स्वस्थ
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं (Mint Leaves Benefits ) इसके अलावा इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा भी बहुतायत होती है, जो पाचन संबंधित समस्या से छुटकारा दिलाने में तेजी से काम करती है।
मसूड़ों और दांतों के लिए भी उत्तम
पुदीने की पत्तियों में एंटीइंफ्लेमेटरी होता है, जो शरीर को कई रोगों से बचाता है। मसूड़ों और दांत की समस्या से परेशान लोगों के लिए इसके पानी कुल्ला करने से जल्द राहत मिलती है। (Mint Leaves Benefits ) इसके साथ-साथ पुदीने का पानी सांसों से आने वाली यानि मुंह की दुर्गंध को भी रोकता है।
इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
पुदीने के पानी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी कारगर सिद्ध होता है। (Mint Leaves Benefits ) इसके साथ ही यह कई तरह के संक्रमणों से भी शरीर को बचाता है।