Sonia Gandhi: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी दफ्तर में तीन घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद अब वो एजेंसी के दफ्तर से बाहर निकल गई हैं। राहुल गांधी के बाद आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ की. कांग्रेस नेताओं नेताओं पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड (National Herald) अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप गए है. सोनिया गांधी ईडी (ED) कार्यालय पहुंची गई और उनसे ED की पूछताछ जारी,हैं. सोनिया गांधी से पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें News1इंडिया के साथ..
- 4:53 PM, 21 July 2022
कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
- 2:53 PM, 21 July 2022
ईडी कार्यालय से रवाना हुई सोनिया गांधी
- 2:10 PM, 21 July 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल
- 12:45 PM, 21 July 2022
ED-CBI का गलत इस्तेमाल हो रहा- खड़गे
65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीज़ें वे तोड़ रहे हैं. अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं. ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं
- 12:34 PM, 21 July 2022
पूछताछ के दौरान मौजूद रहने की मांगी इजाजत– प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीमारी का हवाला देते हुए ईडी से पूछताछ के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मौजूद रहने की अनुमति मांगी है. इस बीच सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.
- 12:30 PM, 21 July 2022
सीएम अशोक गहलोत को हिरासत में लिया गया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को हिरासत में लिया गया है. दरअसल आज कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान किया है.
- 12:15 PM, 21 July 2022
सोनिया गांधी पेश होने के लिए ED कार्यालय पहुंची
- 12:14 PM, 21 July 2022.
हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें- सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें. प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी.
- 12:07 PM, 21 July 2022
सोनिया गांधी ईडी कार्यालय के लिए हुई रवाना
- 11:58 AM, 21 July 2022
भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है, आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है.
- 11:18 AM, 21 July 2022
विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग कानून – सीएम
सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि सोनिया गांधी जी को जेसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था. हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है.
- 11:05 AM, 21 July 2022
कांग्रेस ने पेशी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए. सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे
- 10:05 AM, 21 July 2022
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंची हैं.
- 9:54 AM, 21 July 2022
सोनिया गांधी की आज ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में किया प्रदर्शन
- 9:35 AM, 21 July 2022
कांग्रेस मुख्यालय के आसपास लगाए गए बेरिकेड्स
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए हैं.
राहुल गांधी से हो चुकी है पूछताछ
इससे पहले जून के मध्य में ईडी ने राहुल गांधी से लगातार पांच दिनों तक पूछताछ की थी. हालांकि इस दौरान भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन भी किया था. सोनिया गांधी को भी जून में तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आगे की तारीख मांगी थी.
जानिए अबतक क्या हुआ
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2012 बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केस दर्ज करवाया था, फिर साल 26 जून 2014 को कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया गया. जिसके बाद 1 अगस्त 2014 प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज किया. वर्ष 19 दिसंबर 2015 राजधानी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से सभी आरोपियों को जमानत मिली, साल 2016 सुप्रीम कोर्ट का कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का रद्द करने से इनकार हुआ. सितंबर 2018 दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया और राहुल की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका खारिज हुई. इसके बाद 2 जून 2022 ED ने सोनिया और राहुल को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. इस संबंध में राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. आज सोनिया गांधी से पूछताछ होगी. सोनिया को ईडी के सामने 8 जून को पेश होना था. लेकिन खराब स्वास्थ के कारण पेश नहीं हो सकी थी.